फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranveer Duggal selected in Indian camp for World Snooker Championship

रणवीर दुग्गल का वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए भारतीय कैंप में चयन

Tue, 05 Jul 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Duggal selected in Indian camp for World Snooker Championship
चंडीगढ़। शहर के युवा स्नूकर खिलाड़ी रणवीर दुग्गल का चयन वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए भारतीय कैंप में हुआ है। चैंपियनशिप का आयोजन यूरोप के (रोमानिया) में होना है। इसमें भारतीय स्नूकर में कुल 4 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए भारतीय कैंप बंगलुरु में चल रहा है जिसमें देशभर से स्नूकर के आठ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें शहर से एकमात्र रणवीर दुग्गल भी शामिल हैं जो अंडर-19 आयु वर्ग में देश के नंबर- 1 रैंकिंग खिलाड़ी और नेशनल चैंपियन भी हैं।
विज्ञापन

रणवीर बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों में माहिर
रणवीर दुग्गल को बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों खेलों में महारत हासिल है। वह रोजाना पांच घंटे तक अभ्यास करते हैं। इसमें उनके दादा राकेश दुग्गल भी मदद करते हैं जो अपने समय के इस खेल के माहिर खिलाड़ी रह चुके हैं। अपने बेहतरीन खेल की बदौलत वह यूट प्रशासन की ओर से स्टेट अवार्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले 8 साल से स्टेट चैंपियन
रणवीर दुगगल पिछले आठ सालों से अपनी आयु वर्ग में स्टेट चैंपियन बनते आ रहे हैं। वर्ष 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंतिम 8 में पहुंचे थे। वहीं बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में 2018 में नेशनल में भी अंतिम 8 में पहुंचे थे। उनके खेल को देखते हुए इंडियन ऑयल्स की ओर से स्कॉलरशिप भी दी गई है। 2019 में रणवीर ने रूस में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में स्नूकर अंडर-16 के मुकाबले में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed