{"_id":"5e1886e68ebc3e879937cd31","slug":"ranji-trophy-match-between-chandigarh-and-sikkim-today-chandigarh-news-pkl3626689104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ और सिक्किम के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ और सिक्किम के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी सीजन में मौसम की मार झेल रही चंडीगढ़ की टीम शनिवार को अपने 5वें मैच में सिक्किम से भिड़ेगी। यह मैच क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेला जाएगा और अपने प्लेट ग्रुप में अंक तालिका में ड्रा मैचों से हुए नुकसान की भरपाई का भरसक प्रयास करेगी। हालांकि इस मैच के दौरान भी फिर से संभावित बारिश उनकी लय में आड़े आ सकती है। चंडीगढ़ की टीम कप्तान मनन वोहरा के नेतृत्व में उत्तरी पूर्व राज्यों में अपने दो मैच मेघालय और नागालैंड के खिलाफ खेल कर घर लौटी है।
चंडीगढ़ टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छी फार्म में चल रहे हैं। जिसमें दो शतकों के साथ कप्तान मनन वोहरा 4 मैचों में 386 रन जड़ कर शीर्ष पर हैं। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान का फार्म भी बेहतर है और वह अब तक 371 रन बना चुके हैं। वहीं, 269 रनों के साथ अंकित कौशिक और 231 रनों के साथ रमन बिश्नोई अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं।
गेंदबाजी में देखा जाए तो 23 विकेटों के साथ गुरेन्द्र सिंह मैच दर मैच अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीमाें के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। वहीं उनका साथ दे रहे 19 विकेटों के साथ श्रेष्ठा निर्मोही की भूमिका को भी कम नहीं आंका जा सकता। जसकरनदीप सिंह ने रणजी अभियान में 13 विकेट चटकाई हैं। इस होने वाले मैच में एकमात्र परिवर्तन किया गया है कि जसकरनदीप बुट्टर की कंधे की चोट के चलते आराम दिया गया है और करनबीर सिंह की सेवाएं ली गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर अपना दूसरा सीजन खेल रही सिक्किम की टीम को पिछले साल ही बीसीसीआई से मान्यता मिली है। अपने पहले सीजन में 8 मैचों में सिक्किम ने 4 मैच जीते, जबकि दो मैच हारी और दो ड्रा रहे। टीम मेें सबसे अनुभवी क्रिकेटर ईकबाल अब्दुल्लाह सबसे प्रमुख हैं। हरफनमौला खिलाड़ी ईकबाल अब्दुल्लाह अंडर-19 नेशनल टीम में विराट कोहली, रविन्द्र जाडेजा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए कई सीजन में अपनी सेवाए दे चुके हैं। इस रणजी सीजन में वे अब तक सर्वाधिक 325 रनों के साथ 8 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के एक अन्य खिलाड़ी यशपाल सिंह हैं, जो कि काफी अरसे तक सर्विसिज और उत्तरी पूर्व राज्यों की रणजी टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपनी फार्म के चलते वे इस टूर्नामेट में अब तक 292 रन जड़ चुके हैं। गुजरात की टीम को अपनी सेवाएं दे चुके एक अन्य खिलाड़ी ईश्वर चौधरी अपनी घातक गेंदबाजी के चलते टूर्नामेंट में अब तक 20 विकेट ले चुके हैं।
सिक्किम के खिलाड़ी इस प्रकार है...
चिटिज तमांग, आशीष थापा, लियोंग लेप्चा, पालजोर तामांग (कप्तान), रुबेन लेप्चा, प्रीतम निराला, बिबेक दियाली, जहां उद्दीन, पूरन गिरी, ईश्वर
चौधरी, यशपाल सिंह, ईकबाल अब्दुल्लाह, पदम लिंबू, नीतेश गुप्ता और दिनेश राय शामिल हैं।
चंडीगढ़ की टीम इस प्रकार...
मनन वोहरा (कप्तान), अनिरूध कंवर, अंकित कौशिक, अर्पित सिंह, जगजीत सिंह, बिपुल शर्मा (वाइस-कप्तान), गुरिन्द्र सिंह, जसकरनवीर सिंह सोही, कुणाल महाजन, मोहम्मद अर्सलान खान, रमन बिश्नोई, शिवम भांबरी, श्रेष्ठ निर्मोही, करनबीर सिंह और उदय कौल को शामिल किया है।