{"_id":"5b95491a867a557ed62a4616","slug":"randeep-surjewala-targeted-on-bjp-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भाजपा मुनाफाखोर कंपनी है, इसे सत्ता से हटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भाजपा मुनाफाखोर कंपनी है, इसे सत्ता से हटाओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (हरियाणा)
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Randeep Surjewala
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सूरेजवाला ने कहा कि मोदी व खट्टर सरकार से सत्ता छीनने की शुरूआत पानीपत की धरती से हुई है। दिल्ली व चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की छुट्टी का समय आ गया है। उन्होंने मोदी सरकार को मुनाफाखोर कंपनी कहते हुए लोगों से केंद्र व प्रदेश से भाजपा सरकार को बदलने का आह्वान किया। सुरजेवाला रविवार को नई अनाज मंडी में कांग्रेस पार्टी की रैली को संबोंधित कर रहे थे।
इससे पहले वहां पहुंचने पर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने चार साल में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाते हुए 11 लाख करोड़ की लूट की तो प्रदेश में खट्टर सरकार ने 18 हजार करोड़ की लूट का काम किया। डीजल पर 212 प्रतिशत तथा पेट्रोल पर 443 प्रतिशत टैक्स में बढ़ौतरी केंद्र सरकार ने की है। गैस सिलेंडर के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे किसी आजाद उम्मीदवार को ना जिताएं जो हलके का विकास भी ना कर पाए।
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सबका साथ की जगह देश-प्रदेश का विनाश और भाजपा का विकास की बात की करते हैं। भाजपा का काम लड़वाना, जलाना और भाईचारे को तुड़वाने का है। किसानों की आय दोगना करने की बात करने वाली मोदी सरकार किसान विरोधी है और चार साल बीत जाने के बावजूद भी उनके लिए कुछ नहीं कर सकी है। पहले केंद्र व प्रदेश में किसान हितैषी कांग्रेस सरकार थी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हरियाणा में पहला पत्थर शुगर मिल का पानीपत में लगेगा। उन्होनें कहा कि भाजपा ने यूरिया का रेट बढ़ा दिया लेकिन उसका वजन कम कर किसानों को ठगने का काम किया।
विज्ञापन
मोदी ने किसान बीमा योजना को प्राईवेट बीमा योजना बनाकर रख दिया। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है लेकिन गरीब तबके के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। अगर कांग्रेस सत्ता में आइ्र्र तो तीन किस्तों में एक लाख रूपये तक का किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चन सिंह आर्य, एसी चौधरी, सुनील गौतम, अशोक मलिक, शिवशंकर भारद्वाज आदि मौजूद थे।
रैली में बाहर से ज्यादा हलके से कम पहुंचे लोग- नई अनाज मंडी में हुई कांग्रेस की बदलाव रैली को लेकर हलके के लोगों में ज्यादा रूझान देखने को नहीं मिला। रैली में हलके से कम लेकिन आसपास के दूसरे हलके तथा जिलों से लोग पहुंचे हुए थे। रैली में सुरजेवाला का गुणगान करते दिखे नेता- रैली में पानीपत जिले सहित आसपास के विभिन्न जिलों से पहुंचे विधानसभा टिकटार्थी नेताओं क मौजूदगी मंच पर ज्यादा रही। जनता के मुद्दों को उठाने की बजाए वे सभी सुरेजवाला के गुणगान करते हुए नजर आए। इनमें से अधिकांश ने रणदीप सुरजेवाला को प्रदेश का भावी मुयमंत्री तक बता दिया।