फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Randeep Singh Surjewala won Rajya Sabha election from Rajasthan

Haryana News: सुरजेवाला ने राजस्थान से की राज्यसभा में एंट्री, भितरघात के डर से कांग्रेस ने हरियाणा से नहीं उतारा था

Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
सार

हरियाणा से सुरजेवाला पिछले दो चुनाव हार गए थे। जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उतारा था लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा कैथल सीट से भी इस बार सुरजेवाला को हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
Randeep Singh Surjewala won Rajya Sabha election from Rajasthan
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से जीत के बाद हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला का सियासी कद बढ़ गया है। कांग्रेस हाईकमान ने भितरघात के भय से हरियाणा के बजाय राजस्थान से उनको उम्मीदवार बनाया था। बिना कोई रिस्क लिए हाईकमान ने सुरजेवाला को मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी के मुकाबले पहली प्राथमिकता दी। राज्यसभा सदस्य चुने के बाद अब हरियाणा में सुरजेवाला समर्थकों में खासा जोश है और उनके स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


सुरजेवाला की गिनती कांग्रेस हाईकमान के करीबियों में होती है। फिलहाल वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता हैं। अब सुरजेवाला के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस उन्हें केंद्र सरकार को घेरने के लिए राज्यसभा में भी खुलकर उपयोग करेगी। 
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले से साफ हो गया है कि अब केंद्र में सुरजेवाला अहम भूमिका में होंगे। राज्यसभा चुनाव में हरियाणा से दो नेताओं रणदीप सिंह व कुमारी सैलजा को उतारने पर चर्चा की गई थी लेकिन गुटबाजी के चलते इस फैसले को बदल दिया गया और यहां पर अजय माकन को भेजा गया। सुरजेवाला की राह आसान करने के लिए ही हाईकमान ने उनको राजस्थान भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चुनाव हार गए थे सुरजेवाला 
हरियाणा से सुरजेवाला पिछले दो चुनाव हार गए थे। जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उतारा था लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा कैथल सीट से भी इस बार सुरजेवाला को हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस की अंर्तकलह इसका कारण रही। यह वजह थी कि कांग्रेस ने सुरजेवाला को हरियाणा से चुनाव न लड़वा कर राजस्थान से चुनाव लड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed