फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rampage of congress MLA outside of haryana assembly

हरियाणा विधानसभा के बाहर निलंबित कांग्रेसी विधायकों का हंगामा

Wed, 16 Mar 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
rampage of congress MLA outside of haryana assembly
कांग्रेसी विधायकों के विधानसभा के बाहर हंगामा - फोटो : amar ujala

निलंबित कांग्रेसी विधायकों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा काटा। उन्हें बजट सत्र के बीच राज्यपाल के अभिभाषण में बाधा डालने पर निलंबित किया गया था। हालांकि हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने हंगामा और प्रदर्शन में शामिल सभी विधायकों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


निलंबन झेल रहे 13 कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं थी। बजट सत्र के दूसरे दिन सुबह वे मेन गेट के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर सेक्टर-तीन स्थित थाने में ले गई। हिरासत में लिए गए विधायकों में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, सीएलपी लीडर किरण चौधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, ललित नागर, एएस दांगी, उदय भान, करण सिंह दलाल, शकुंतला खटक शामिल थे।
विज्ञापन


इन विधायकों को सुबह ही विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एंट्री गेट के बाहर ही विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक हरियाणा विधानसभा के स्पीकर के आदेश के तहत ही इन विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभाषण की प्रतियां फाड़ने पर हुई थी निलंबन की कार्रवाई
कांग्रेसी विधायकों ने एसवाईएल के मद्दे को लेकर राज्यपाल को अभिभाषण पढ़ने से मना किया था, लेकिन अभिभाषण के बाद जब कांग्रेसी विधायकों ने अभिभाषण की प्रतियां फाड़ीं तो इस मामले का संज्ञान लेते हुए विधानसभा से सभी कांग्रेसी विधायकों को 20 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed