फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rampage, drunken girl, accused girl, released, Fine, court, chandigarh news

सगाई की बात कहकर छूटी नशे में हंगामा करने वाली

Fri, 08 Apr 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो, चंडीगढ़
ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
rampage, drunken girl,  accused girl, released, Fine, court, chandigarh news
नशे में टल्‍ली युवतियों का चंडीगढ़ में सड़क पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
शराब पीकर वाहन चलाने और पकड़े जाने पर बीच सड़क में हंगामा करने वाली रयात बाहरा कॉलेज की बीएससी की स्टूडेंट वीरवार को अदालत में पेश हुई। अदालत में उसने बताया कि उसकी कुछ दिन बाद ही सगाई है, इसलिए केस में नरमी बरती जाए। इस पर अदालत ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए केवल आर्थिक जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। अदालत ने उस पर 2 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने घटना वाले दिन ही शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के घर युवती को पेश कर दिया था। इस पर उसे वीरवार को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


बता दें कि बीते मंगलवार को नशे में धुत्त दो लड़कियों ने सेक्टर-36-23 की डिवाइडिंग रोड पर जमकर हंगामा किया था। दोनों नशे में टल्ली होकर स्कूटी पर जा रहीं थीं। जैसे ही वह सेक्टर-36/23 की डिवाइडिंग पर पहुंचीं तो पीछे बैठी लड़की अचानक गिरने लगी। इस वजह से उन्हें स्कूटर रोकना पड़ा। स्कूटर चला रही लड़की ने पीछे बैठी सहेली को ही पीटना शुरू कर दिया। इस बीच मोहाली निवासी कुलबीर सिंह ने लड़कियों की हालत देख 100 नंबर पर कॉल कर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस बेसुध लड़की को तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल ले गई। जबकि दूसरी लड़की पुलिस वालों से ही उलझने लगी। वह उनसे गाली-गलौज करने लगी। लड़की को पुलिस वालों से उलझता देखकर वहां लोग एकत्रित हो गए। काफी देर तक ड्रामा जारी रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने महिला कांस्टेबलों को बुलाया और युवती को गाड़ी में बिठाया। साथ ही उसका ड्रंकन ड्राइव का चालान किया। चश्मदीदों ने बताया कि लड़कियां तीन-चार किलोमीटर के सफर में कई वाहनों से टकराने से बाल-बाल बचीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed