फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ramlila's Mahamukabala in Kalagram today, 10 teams will participate

कलाग्राम में रामलीला का महामुकाबला आज, 10 टीमें लेंगी भाग

Sun, 01 Nov 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ramlila's Mahamukabala in Kalagram today, 10 teams will participate
चंडीगढ़। चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा की ओर से 1 नवंबर रविवार को कलाग्राम में रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें दस रामलीला कमेटियां भाग लेंगी। महासभा के साथ शहर की 27 रामलीला कमेटियां जुड़ी हैं। एक दिन चलने वाली प्रतियोगिता शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगी और देर रात तक विजेता टीमों और कलाकारों के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसमें 10 टीमें भाग लेंगी और प्रत्येक टीम को 20 मिनट का समय दिया जाएगा। यह जानकारी चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा ने सेक्टर- 29 के गढ़वाल भवन में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा, प्रधान बीपी गौड़ और महासचिव लव किशोर अग्रवाल ने बताया कि पहले 27 अक्तूबर को टैगोर थियेटर में रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन करना था। लेकिन कोविड के कारण अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे अब कलाग्राम में किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुरस्कार की कैटेगरी
रामलीला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अलावा विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट मेकअप और कॉस्टयूम, बेस्ट स्टेज सेटअप और बेस्ट स्क्रीप्ट को भी पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के निर्णय के लिए जज होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टीमें लेंगी भाग
- गढ़वाल रामलीला एवं सांस्कृतिक मंडल, सेक्टर-22
-गढ़वाल रामलीला मंडल बिजल बोर्ड, सेक्टर- 28
-उत्तराखंड रामलीला कमेटी, मौली कांपलेक्स
-उत्तराखंड युवा समिति, सेक्टर- 28
- द आजाद ड्रामाटिक क्लब, किलाग्राउंड मनीमाजरा
-सूर्यवंशी रंग मंच सेक्टर- 28
- बाल रामलीला कमेटी सेक्टर- 43
- श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी 45-46
- उत्तराखंड कला मंच 55-56
-ओसीएफ सांस्कृतिक मंच सेक्टर -29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed