{"_id":"65ad8c60b164530bf00219f4","slug":"ram-will-sit-in-ayodhya-todayspecial-arrangements-in-the-temples-of-city-beautiful-chandigarh-news-c-16-sml1026-334807-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अयोध्या में आज विराजेंगे राम...सिटी ब्यूटीफुल के मंदिरों में खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अयोध्या में आज विराजेंगे राम...सिटी ब्यूटीफुल के मंदिरों में खास इंतजाम
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में सोमवार को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को लेकर सिटी ब्यूटीफुल में उत्साह का माहौल है। शहर की तमाम छोटी-बड़ी धार्मिक और अन्य संस्थाएं बढ़ चढ़कर आगे आ रही है और अपने अपने स्तर पर आयोजन कर इस पर्व को मना रही है। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है।
हिंदू पर्व महासभा के प्रधान बीपी अरोड़ा ने बताया कि सभी मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है। सुबह नौ बजे से सभी मंदिरों में हवन होगा। 10 बजे से 12 बजे तक संकीर्तन होगा। 12 बजे से 1.30 बजे तक अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलईडी पर दिखाया जाएगा। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को 11 दीए प्रदान किए जाएंगे ताकि वे शाम में अपने घर के बाहर जला सकें। सभी मंदिरों में खीर का प्रसाद वितरण होगा।
यहां होंगे आयोजन
1. सेक्टर- 24 के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी में अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में सांय 6:15 बजे 501 दीपकों से दीपमाला होगी। दीपमाला के बाद श्री हनुमान चालीसा पाठ होगा। आरती के बाद वर्ष 1990 व 1992 में जो कारसेवक कारसेवा करने अयोध्या जी गए थे उनका अभिनंदन किया जाएगा। अश्वनी महाजन, अजय महाजन, ललित संगर, देवेंद्र सिंह , विनीत जोशी, चंद्रशेखर, संजीव लठ, ईश्वर जिंदल, कमलेश सूरी सहित अन्य सभी का सभा के अध्यक्ष अश्वनी ऋषि व क्षेत्र के पार्षद सौरभ जोशी जी कार सेवकों का अभिनंदन करेंगे। अभिनंदन के बाद आतिशबाजी की जाएगी उसके बाद भंडारा होगा।
विज्ञापन
2. हनुमंत धाम
सोमवार दोपहर बाद 3:00 बजे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री हनुमंत धाम सेक्टर-40बी में सामूहिक श्री सुंदरकांड का पाठ, महा आरती और सवा पांच क्विंटल का एक भव्य लड्डू से भोग लगाया जाएगा। प्रत्येक परिवार को गदा और एक ध्वज प्रसाद के रूप में दिया जाएगा।
3. श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर-सेक्टर 44
भगवान श्री रामचंद्र जी महाराज दिन के 12 बज कर 5 मिनट पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-44सी चंडीगढ़ पधार रहे हैं। अयोध्या से लाइव कार्यक्रम का प्रसारण होगा। उसके बाद संगत को ट्रस्ट की ओर से लंगर वितरित किया जाएगा।
4. श्री राधा माधव मंदिर में लाइव प्रसारण
प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा। सुबह 10 बजे वंदन होगा। 11 बजे से दोपहर सीधा प्रसारण देख सकेंगे। 1 बजे से दो बजे तक भजन कीर्तन और उसके बाद भंडारा होगा।
5. साईं मंदिर-सेक्टर- 29
मंदिर को जगमग रोशनी और फूलों से सजाया गया है। दोपहर 12:30 बजे से हवन पूजन शुरू होगा। शाम में 11 हजार दीपों से दीप माला होगी। शाम 7.30 बजे आतिशबाजी होगी।
6. श्री महाकाली मंदिर में सीधा प्रसारण
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे तक सुंदरकांड का संगीतमय पाठ होगा। इसके उपरांत अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद भंडारा लगेगा।
7. श्री सनातन धर्म मंदिर- सेक्टर 32
मंदिर के प्रधान डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आचार्य राज कुमार मिश्र काशीवाले सुंदरकांड का पाठ करेंगे। महिला संकीर्तन मंडली की ओर से भजन कीर्तन होगा। दोपहर 12:30 बजे से अयोध्या का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को भक्तजन देखेंगे। शाम 5:30 बजे से 8 बजे तक भजन कीर्तन होगा। 11 हजार दीप जलाएं जाएंगे।
8. शिव शक्ति मंदिर में रामायण पाठ
रविवार को शुरू हुए रामायण पाठ से होगा। मंदिर में सुबह 10 से 12 बजे तक बगलामुखी मूर्ति स्थापना होगी। दोपहर एक बजे भंडारा का आयोजन होगा।
9. सेक्टर- 8 के प्राचीन शिव मंदिर में सीधा प्रसारण और भंडारा
सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान एचएस लक्की ने बताया कि सोमवार को मंदिर पूरा दिन खुला रहेगा। मंदिर को जगमग रोशनी और फूलों से सजाया गया है। सुबह 10 बजे से सीधा प्रसारण होगा। शाम पांच बजे से सात बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर 1008 दीपक प्रज्ज्वलित होंगे।
10. श्री सनातन धर्म मंदिर में झांकी
सेक्टर-38 के श्री सनातन धर्म मंदिर में सोनाक्षी महंत की ओर से शाम 5.00 बजे राम आएंगे राम झांकियां निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे ध्वजा रोहण होगा। सुबह 10.30 बजे से राम कथा का आयोजन।
11. सेक्टर- 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजन
सेक्टर-40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह 9 बजे से हवन होगा। 10 बजे से 12 बजे तक कीर्तन होगा। स्टाल लगाकर सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उसके बाद भंडारा का आयोजन होगा।