फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in sadhvi rape case, panchkula violence one truth revealed

राम रहीम केसः पंचकूला में हिंसा के पीछे था इनका हाथ, पढ़ें चौंकाने वाला सच

Fri, 01 Sep 2017 12:16 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, panchkula violence one truth revealed
Ram Rahim Verdict
25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार देते ही पंचकूला में हुए भारी उपद्रव और हिंसा क्यों और किसके कारण हुई, इसे लेकर चौंकाने वाला सच सामने आया है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में फैसले के दिन डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को कोर्ट परिसर से भगाने की साजिश का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


इस साजिश में डेरे के अनुयायियों के गरम दल का हाथ माना जा रहा है। पुलिस को इसके पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। अदालत से दोषी करार होने के बाद बाहर आने पर राम रहीम का लाल रंग का बैग मांगना साजिश का हिस्सा था। लाल रंग को खतरे के कोडवर्ड के तौर पर प्रयोग किया गया। इसके बाद ही डेरा अनुयायी हिंसा पर उतारू हुए।
विज्ञापन


हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार के हाथ बड़ा इनपुट लगा है। खुफिया एजेंसियों ने सरकार को रिपोर्ट दी है कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम की पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में पेशी से पहले ही डेरा अनुयायी दो धड़ों में बंट गए थे। नरम दल राम रहीम के कोर्ट में पेश होने के पक्ष में था। जबकि गरम दल इसका कड़ा विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरम दल ने ही डेरामुखी को पेशी के लिए मनाया था

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, panchkula violence one truth revealed
Ram Rahim Verdict
नरम दल डेरामुखी को कानून का सम्मान करने की दलीलें देते हुए पेशी के लिए मनाने में कामयाब रहा। नरम दल ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर मुश्किलें बढ़ने का भी तर्क दिया था। गरम दल के भारी विरोध के बावजूद जब बात नहीं बनी तो डेरामुखी के कट्टर समर्थकों ने संगत को पंचकूला का रुख करने का निर्देश दे डाला। उन्होंने यह भी चेताया कि पुलिस बड़ी संख्या में तैनात है। इसलिए समूह के बजाए एक, दो-दो की संख्या में पहुंचें।

सरकार, गृह विभाग व पुलिस अब उन वायरल हो रहे ऑडियो की भी सत्यता जांचेगी, जिसमें गरम दल के लोगों की एक-दूसरे के साथ बातचीत है। इसमें संगत को अधिक से अधिक संख्या में और हथियार साथ में लाने की बात रिकार्ड हुई हैं। खुफिया एजेंसियों के साथ ही पुलिस भी गरम दल के उन अनुयायिओं की पहचान और तलाश में जुट गई है, जिनके इशारे पर प्रदेश को हिंसा की आग में झोंक दिया गया।

हिंसा भड़काने वालों की पहचान जारी : संधू
डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि पुलिस विभाग ने खुफिया एजेंसियों व अन्य स्रोतों से मिले इनपुट के आधार पर अभी तक अनेक उपद्रवियों को नामजद किया गया है। हिंसा भड़काने में प्रमुख रूप से किसका हाथ रहा, इसकी भी छानबीन जारी है। ऑडियो और वीडियो को सत्यता की कसौटी पर परखने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed