{"_id":"59b61bf24f1c1be47f8b5eff","slug":"ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-dead-bodied-buried-in-dera-sacha-sauda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के डेरे ने खोला जमीन में नरकंकाल मिलने का एक और राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के डेरे ने खोला जमीन में नरकंकाल मिलने का एक और राज
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में जेल में कैद राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा ने जमीन में नरकंकाल मिलने का एक और राज खोला है, जो काफी हैरतंगेज है। डेरे का कहना है कि ये नर कंकाल उन डेरा प्रेमियों के हैं, जिनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद उनका शव डेरे की जमीन में दफन दिया जाए, ताकि मोक्ष की प्राप्ति हो।
डेरे के इस दावे की सच्चाई भी तभी सामने आएगी जब खुदाई करके नर कंकालों को बाहर निकालकर उनकी जांच की जाए। जांच से साफ हो जाएगा कि जिस शख्स का शरीर दफन किया गया उसकी मौत प्राकृतिक थी या हत्या हुई थी।
नरकंकाल की तलाश में नहीं हुई डेरे की खुदाई
दरअसल तीन दिन के तलाशी अभियान के दौरान डेरा सच्चा सौदा की जमीन में दफन राज सामने नहीं आ पाए। डेरे में नर कंकाल होने के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया। कहा जा रहा है कि सर्च टीम ने डेरे में जमीन की खुदाई में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई।
विज्ञापन
हालांकि, इसकी आशंका तभी हो गई थी जब डीजीपी बीएस संधू ने कहा था कि नर कंकाल होने का यदि कोई व्यक्ति दावा कर रहा है तो उसे पुलिस में लिखित शिकायत करनी चाहिए। चूंकि लिखित शिकायत हुई नहीं तो नर कंकाल की तलाश भी नहीं की गई।

डेरे के पूर्व साधुओं ने नरकंकाल मिलने का दावा किया
गुरमीत राम रहीम
बता दें कि डेरे के पूर्व साधुओं ने दावा किया है कि सच्चा सौदा डेरे के परिसर में कई लोगों को मार कर दबा दिया गया है। कहा जाता है कि ये वे लोग हैं जिन्होंने डेरे में जारी अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाजें उठाईं और डेरा प्रमुख के इशारे पर इनकी आवाजों को सदा के लिए खामोश कर दिया गया।
ऐसी घटनाओं का राज बाहर जाहिर न हो इसलिए लाशों को डेरे के बाग और खेतों में दफना दिया गया। इसलिए लोग चाहते थे कि सरकार डेरे में सर्च ऑपरेशन चलाकर इस राज से पर्दा उठाया जाए।
डेरा प्रमुख के जेल जाने के 15 दिन बाद सर्च ऑपरेशन
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के 15 दिनों बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर डेरे में कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार सिंह पवार की देखरेख में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। सर्च आपरेशन से जहां कई आरोपों की पुष्टि हो रही है, वहीं सबसे बड़े रहस्य से पर्दा उठाना बाकी रह गया।
जमीनों की खुदाई नहीं होने से नर कंकाल का मामला दबा ही रह गया। प्रशासन के प्रवक्ता सतीश मेहरा स्वीकार कर रहे हैं कि सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है, लेकिन डेरे की जमीनों की खुदाई नहीं की गई।