फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in sadhvi rape case, cm khattar clarification on honeypreet insan

CM खट्टर ने बताया- राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में हनीप्रीत साथ क्यों गई थी

Fri, 01 Sep 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in sadhvi rape case, cm khattar clarification on honeypreet insan
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
हनीप्रीत को राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में रोहतक तक ले जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई दी और बताया कि आखिर उसे साथ क्यों ले जाया गया। डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद हेलीकॉप्टर में की दत्तक पुत्री हनीप्रीत को उनके साथ यात्रा करने की अनुमति को सीएम ने सुरक्षा से जोड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अदालती कार्रवाई के दौरान हनीप्रीत को वहां रहने की अदालत से अनुमति मिली थी। बाद में हनीप्रीत की सुरक्षा के लिए उसे डेरा प्रमुख के साथ रोहतक लाया गया। वहीं राम रहीम के खिलाफ अदालती कार्रवाई के बाद हुई हिंसा पर चौतरफा घिरे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा वह इस्तीफा नहीं देंगे।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को हिंसा की रिपोर्ट सौंपने के बाद उन्होंने कहा कि इस्तीफा मांगने वाले मांगते रहें। खट्टर ने हालात को सामान्य बनाने के लिए अपनी सरकार की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि कम से कम बल प्रयोग करके हालात पर नियंत्रण पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने मीडिया के सवालों के जवाब कुछ ऐसे दिए

ram rahim sentenced in sadhvi rape case, cm khattar clarification on honeypreet insan
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
अमित शाह को रिपोर्ट सौंपने के बाद सीएम ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की व्यवस्था के अनुसार रिपोर्ट सौंप दी गई है। अब भविष्य में जहां भी इन घटनाओं के संदर्भ में विवरण देना होगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं विवरण देंगे।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा सच्चा सौदा से मदद मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में दल सभी पक्षों से सहयोग लेता है। जहां तक चुनाव में डेरा का समर्थन लेने की बात है तो यह कानून तोड़ने या कानून हाथ में लेने की शर्त पर नहीं लिया गया था।

उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है और हर हाल में कानून के दायरे में रहना होता है। गुरमीत को वीआईपी ट्रीटमेंट पर कहा कि किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में व्यवस्था होने तक डेरा प्रमुख को गेस्ट हाउस में रखा गया।

डेरा प्रमुख से पार्टी के दो विधायकों की मुलाकात की बात गलत है। दोषी ठहराए जाने के बाद पार्टी या सरकार का कोई भी व्यक्ति उससे नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed