फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced in rape case, may shift from rohtak jail

राम रहीम की रोहतक से शिफ्टिंग की तैयारी, इस हाईसिक्योरिटी जेल में सजा काटेगा!

Thu, 31 Aug 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 31 Aug 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced in rape case, may shift from rohtak jail
राम रहीम - फोटो : SELF
साध्वी रेप केस में रोहतक जेल में कैद राम रहीम को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब वह एक हाई सिक्योरिटी जेल में सजा काटेगा। राम रहीम को गुपचुप तरीके से किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इस बारे में जेल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। फिलहाल राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है। चर्चा है कि राम रहीम को केंद्र शासित प्रदेश की जेल में भी शिफ्ट किया जा सकता है। इससे पहले राम रहीम के वकील एसके गर्ग भी राम रहीम की जेल बदलने की गुहार अदालत में लगा चुके हैं।  
विज्ञापन


रोहतक में भी डेरे के हजारों अनुयायी
पुलिस को खुफिया विभाग की तरफ से इनपुट मिला है कि रोहतक में भी डेरे के अनुयायी हजारों की संख्या में हैं। इनमें अधिक तर शहर में रहते हैं। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण अनुयायी नाम चर्चा घर तक नहीं पहुंचे। पुलिस की तरफ से इन अनुयायियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी बोले- अनुयायी इकट्ठा हुए तो होगी कड़ी कार्रवाई

ram rahim sentenced in rape case, may shift from rohtak jail
Ram Rahim
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत को सजा सुनाए जाने के बाद अब रोहतक रेंज में स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य है। सुरक्षा के मद्देनजर जिले में अर्धसैनिक बल और हरियाणा पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि अभी जिलेभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। किसी भी जगह ढील नहीं बरती जाएगी। नेशनल हाईवे को खोल दिया है।

यहां से पुलिस और पैरा मिलिट्री के नाके हटा दिए गए हैं। आईजी ने कहा है कि डेरे के अनुयायी जिले में किसी भी जगह इकट्ठा होने का प्रयास न करें। यदि उन्होंने इकट्ठा होकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जेल जाने वाले रास्ते पर फिलहाल अस्थाई नाके लगाए गए हैं। हालात सामान्य होने के बाद इन नाकों को हटा दिया जाएगा।

बाहरी जिलों की पुलिस को भेजा वापस
फिलहाल पुलिस प्रशासन ने बाहरी जिलों से आई पुलिस को वापस भेज दिया है। कानून व्यवस्था को लेकर बाहरी जिलों से करीब 500 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था। इसके अलावा मुख्य मार्गों से भी नाकेबंदी हटाई गई है। जिले में फिलहाल पैरा मिलिट्री की 24 कंपनी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed