{"_id":"59d359c34f1c1bca538b5761","slug":"ram-rahim-sentenced-honeypreet-insan-surrendered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ी हनीप्रीत, पंचकूला IG बोले- कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ी हनीप्रीत, पंचकूला IG बोले- कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Oct 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
honeypreet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 38 दिन से फरार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गई। हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पंचकूला कमिश्नर एके चावला ने बताया कि हनीप्रीत को एसीपी मुकेश कुमार ने पटियाला- जीरक पुर रोड पर राउंडअप किया। हनीप्रीत इनोवा गाड़ी में ट्रैवल कर रही थी और इसके साथ एक महिला भी थी। हनीप्रीत को अब कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसका रिमांड मांगा जाएगा।
बता दें कि मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत अचानक सामने आ गई। उसने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया और पूरे मामले पर खुलकर बात की। राम रहीम के साथ रिश्ते पर भी हनीप्रीत ने काफी कुछ कहा। हनीप्रीत ने इंटरव्यू में खुद को बेगुनाह बताया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 25 अगस्त को साध्वी रेप केस में राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। उसके बाद बाबा के समर्थकों ने पंचकूला में खूब हिंसा की और उपद्रव मचाया। इन दंगों में 41 लोग मारे गए थे, तब से हनीप्रीत फरार चल रही थी। आज सवेरे से ही हनीप्रीत के सरेंडर की खबरें चल रही थीं।