फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced, high security will be as it is in fatehabad

डेरा विवाद निपटने के बाद भी न सुरक्षा प्रबंध हटेंगे और न ही फोर्स, जारी रहेंगे नाके

Sun, 03 Sep 2017 11:21 AM IST
सुरेंद्र असीजा/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
सुरेंद्र असीजा/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 03 Sep 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced, high security will be as it is in fatehabad
रोहतक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
डेरा विवाद निपटाने के बाद भी सरकार किसी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसलिए सभी प्रकार के सुरक्षा प्रबंध एक सप्ताह तक और रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इससे पूर्व जाट आरक्षण को लेकर अदालत के फैसले को लेकर ये प्रबंध लंबित रखे गए थे लेकिन प्रशासन इसे आठ सितंबर तक जारी रखने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर जिले में सुरक्षाबलों की तैनाती तो पहले जैसी रहेगी ही, साथ ही डेरा विवाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाए गए 18 अधिकारियों को भी एक सप्ताह के लिए अपने पदों पर बने रहने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज डिपो की 28 बसें जिला प्रशासन 08 सितंबर तक अपने पास ही रखा है और बाकी सुरक्षा इंतजाम भी यथावत जारी रहेंगे। इस बीच सोमवार तक जिला प्रशासन के पास इस पूरे आंदोलन के दौरान हुए खर्च की पूरी सूची भी आने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुरक्षाबल की 13 कंपनियां और सेना की चार टुकड़ियों के जिम्मे रहेगी सुरक्षा

ram rahim sentenced, high security will be as it is in fatehabad
राम रहीम पर फैसला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिले में सुरक्षा बलों की 13 कंपनियां है जिसमें 6 अर्धसैनिक बल एवं 7 कंपनियां हरियाणा पुलिस की शामिल हैं, को जिलेभर में तैनात किया गया है। इसके अलावा सेना की भी चार टुकड़ियां स्टैंडबाय मोड़ पर रखी गई है।

फिलहाल सिरसा जिले में तैनात सेना की टुकड़ियां एक घंटे के नोटिस पर फतेहाबाद शहर में मोर्चा संभाल लेंगी। इन कमांडरों की निरंतर पुलिस एवं जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों के साथ बैठकें हो रही हैं जिसमें सुरक्षा इंतजामों की लगातार समीक्षा की जाती रही है।

प्रशासन को उम्मीद है कि सुरक्षाबलों की सजगता के चलते जिस तरह से डेरा विवाद की जद से फतेहाबाद जिला बचा रहा, बाकी बचे दिन भी शांतिपूर्ण ही निकलेंगे। लेकिन प्रशासन अपने स्तर पर किसी प्रकार की कोई कमी-पेशी नहीं छोड़ना चाहता, इसलिए सभी सुरक्षाबलों को अभी भी अलर्ट पर रखा गया है।  

पंजाब-राजस्थान बार्डर अभी तक सील
फतेहाबाद जिला भट्टू साइड से राजस्थान और रतिया-जाखल-टोहाना से पंजाब के विभिन्न शहरों को मिलता है। संवेदनशील इलाका होने के चलते डेरा विवाद निपटने के एक सप्ताह बाद तक भी दोनों राज्यों की सीमाओं को सील रखा गया है।

इन जगहों पर अभी तक पुलिस नाके लगाए गए हैं जहां पर प्रत्येक व्यक्ति एवं वाहन की पूरी तरह जांच के बाद ही उसे फतेहाबाद जिले में प्रवेश करने दिया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो ये सिलसिला 8 सितंबर तक लगातार इसी तरह रहेगा। 

18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट पहले की तरह करते रहेंगे ड्यूटी

ram rahim sentenced, high security will be as it is in fatehabad
tight security
डेरा विवाद के चलते जिले में प्रशासन की ओर से विभिन्न इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। डेरा विवाद निपटने के बाद उनको अपनी मूल ड्यूटी पर लौटना था लेकिन जिला प्रशासन की ओर से ताजा आदेशों में एक सप्ताह के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति आदेशों को बढ़ा दिया गया है। अब जिला प्रशासन 7 सितंबर को हालात की समीक्षा करेगा और इसके बाद इस बारे में कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की 28 बसें आठ सितंबर तक जिला प्रशासन के पास रहेंगी। इसमें से पांच बसें 19 अगस्त से एवं 23 बसें 27 अगस्त से प्रशासन के पास हैं। इन बसों का उपयोग फोर्स को लाने-ले जाने के लिए रिजर्व रखा गया है। रोडवेज सूत्रों के अनुसार इन बसों की एवज में प्रतिदिन 3 लाख 71 हजार रूपए किराया राशि वसूली जाएगी। इससे पूर्व बसें ना चलने के कारण एक करोड़ 27 लाख, वेतन व टैक्स 58 लाख एवं बसों की एवज में 32 लाख के राजस्व की नुकसान का दावा रोडवेज विभाग कर चुका है।  

‘फतेहाबाद जिला पूरी तरह से शांत रहा है और इसके लिए सभी जिलावासी, सुरक्षाबल और अधिकारी-कर्मचारी गण बधाई के पात्र हैं। लेकिन फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर एक सप्ताह तक सभी प्रकार की तैयारियां ज्यों की त्यों रखी जाएंगी। 8 सितंबर को एक बार फिर समीक्षा करेंगे कि बदलाव की जरूरत है या नहीं। प्रशासन द्वारा किए गए पूरे खर्च की डिटेल सोमवार तक आने की उम्मीद है।’
- हरदीप सिंह, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed