फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim reached Sunaria Jail of Rohtak

राम रहीम फिर सलाखों के पीछे: गुरुग्राम में 21 दिन की फरलो काटी, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा सुनारिया जेल

Mon, 28 Feb 2022 12:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 12:44 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने सात फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई।

विज्ञापन
Ram Rahim reached Sunaria Jail of Rohtak
राम रहीम का काफिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनारिया जेल में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। सोमवार को 11 बजकर 52 मिनट पर गुरुग्राम पुलिस 21 दिन की फरलो काटने के बाद राम रहीम को लेकर सुनारिया जेल पहुंची। जहां राम रहीम ने जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर किया। उसे फिर उसी सुरक्षित बैरक में रखा गया है।

विज्ञापन


2017 में राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा हुई थी। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने जब पंचकूला में सजा सुनाई, तब हिंसा हुई थी। हिंसा के चलते राम रहीम को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित मानी जाने वाली सुनारिया जेल भेजा गया था। तभी से राम रहीम जेल में बंद है। साथ ही पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सात फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई। ऐसे में सोमवार को राम रहीम को लेकर गुरुग्राम पुलिस 10 बजकर 15 मिनट पर रोहतक के लिए रवाना हुई। इसके चलते रोहतक पुलिस ने सांपला बार्डर से लेकर सुनारिया जेल तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे, क्योंकि राम रहीम को खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरा बताया गया है। इसके चलते उसे जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जेल परिसर के आसपास दो दर्जन सुरक्षाकर्मी दो नाकों पर तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed