फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram rahim case, Punishment to be pronounced Aug 28

राम रहीम को चॉपर से रोहतक जेल पहुंचाया, 28 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा

Sat, 26 Aug 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Ram rahim case, Punishment to be pronounced Aug 28
Ram Rahim Verdict
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनरियां जेल लाया गया। राम रहीम को शाम करीब 5.30 बजे हेलीकाप्टर से रोहतक लाया गया। राम रहीम को जेल के पास बनी पुलिस मेस में अस्थायी रूप से रखा गया है। इसी मेस को जेल भी बनाया जा सकता है। मेस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। एक किलोमीटर तक किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद उत्तर भारत हिंसा की आग में जल उठा। डेरा समर्थकों ने हरियाणा, पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जमकर उपद्रव मचाते हुए सौ से ज्यादा वाहनों और सरकारी भवनों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक दर्जन से अधिक पंचकूला में ही हिंसा का शिकार हुए, दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पंचकूला के सरकारी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पीएमओ के रिपोर्ट तलब करने पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मनोहर लाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को घटनाक्रम का ब्योरा दे दिया है। उपद्रवियों ने अमर उजाला के तीन पत्रकारों के वाहनों को जला दिया, जबकि तीन क्षतिग्रस्त कर दिए। एक पत्रकार को पांव में चोट भी आई है। इसके अलावा निजी चैनलों की ओबी वैन भी जला दी गईं। राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने धारा 376 और 506 के तहत दोषी ठहराया है। उन्हें सजा 28 अगस्त को सुनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा छोड़ भागी हरियाणा पुलिस

Ram rahim case, Punishment to be pronounced Aug 28
Ram Rahim Verdict
शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में इंटरनेट, रेल व बस सेवाएं ठप रही। हरियाणा के एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था मोहम्मद अकील के अनुसारं पुलिस ने अभी तक लगभग एक हजार उपद्रवियों को हिंसा भड़काने पर हिरासत में लिया है।

मोर्चा छोड़ भागी हरियाणा पुलिस
डेरा समर्थकों जैसे ही उपद्रव मचाते हुए पंचकूला के सेक्टर-5 गोलचक्कर से सेक्टर-2 की तरफ बढ़ना शुरू किया, हरियाणा पुलिस मोर्चा छोड़ भाग खड़ी हुई। पंचकूला की डीसी गौरी पराशर जोशी ने खुद लाइफ सेविंग जैकेट पहनते हुए अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ मोर्चा संभाला। अर्ध सैनिक बलों के आगे बढ़ने पर पुलिस जवान बाद में साथ आए और उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। डीसी ने पुलिस कर्मियों के भागने की शिकायत डीजीपी बीएस संधू से की है।

कानून से ऊपर कोई नहीं: मनोहर
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने हिंसा के बाद कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उपद्रवियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। उन्होंने डेरा समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed