{"_id":"587a83ed4f1c1b922bbab186","slug":"rally-without-permission-issued-notices-to-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिशन की रैली व लड्डुओं से तोलना पड़ा महंगा, 29 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिशन की रैली व लड्डुओं से तोलना पड़ा महंगा, 29 को नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Election commision
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा हलका मोहाली और खरड़ से शनिवार को चुनाव आचार संहिता तोड़ने संबंधी विभिन्न पार्टियों को 29 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें मोहाली के नौ और खरड़ के 20 नोटिस शामिल है। पार्टियों को इस संबंध में तुरंत जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
खरड़ विधानसभा हलके की रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम अमनिंदर कौर ने बताया कि हलके में अब तक 20 नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया इसमें अकाली दल के सात, आम आदमी पार्टी के चार और बसपा उम्मीदवार शामिल है। इसमें बसपा को बिना अनुमति दफ्तर खोलने का आरोप है। जबकि अन्य पर लड्डुओं से तोलने की शिकायत थी। इसी तरह मोहाली विधानसभा हलके में शनिवार को नौ नोटिस जारी किए गए। इसमें बसपा, आप, अकाली दल व कांग्रेस शामिल है। इन पर बिना अनुमति रैली और लाउडस्पीकर लगाने संबंधी मामले है। सभी को जल्द जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
खरड़ में 21 टीमें रख रही नजर
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खरड़ हलके में नो स्टेटिक्स सर्विलांस टीम, नौ फ्लाइंग स्क्वॉयड, तीन वीडियो चेकिंग टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा गुप्त तरीके से की जा रही डिनर पार्टियों पर भी नजर रखी जा रही है। टीमों द्वारा वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
सरपंच पर केस दर्ज, तीन करोड़, तीन लाख पकड़े
अमनिंदर कौर बराड़ ने बताया कि इससे पहले बड़ौदी की सरपंच पर चुनाव आचार संहिता तोड़ने पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, नाके पर तीन करोड़, तीन लाख रुपये की राशि पकड़ी गई है।