{"_id":"5e5a1d248ebc3ef3b76ca579","slug":"rajyogini-dadi-janki-ji-will-come-to-chandigarh-to-launch-women-empowerment-campaign-on-womens-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजयोगिनी दादी जानकी 8 मार्च को आएंगी चंडीगढ़, लॉन्च करेंगी महिला सशक्तिकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजयोगिनी दादी जानकी 8 मार्च को आएंगी चंडीगढ़, लॉन्च करेंगी महिला सशक्तिकरण अभियान
Sat, 29 Feb 2020 01:43 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Brahma Kumaris Dadi Janki Ji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजयोगिनी दादी जानकी 8 मार्च को महिला दिवस पर चंडीगढ़ आकर महिला सशक्तिकरण अभियान की लॉन्चिंग करेंगी। इसके साथ ही 50 से भी अधिक समर्पित कुमारी कन्याओं के लिए बैज और अंगूठी लेकर आएंगी। समर्पण कार्यक्रम में 50 से भी अधिक कुमारी बहनों का समर्पण होगा, जो अपना जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित किया है। इस कार्यक्रम में समर्पित कुमारी बहनों के माता-पिता और उनके रिश्तेदार भी शामिल होंगे। इस मौके पर बैज भी लगाए जाएंगे। बैज में एक तरफ लक्ष्मी नारायण और दूसरी तरफ त्रिमूर्ति की फोटो होगी।
यह बैज इसलिए लगाया जाता है कि लक्ष्य प्राप्ति में दिव्यता बनी रहे और वैसा ही बने। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, जम्मू और हिमाचल प्रदेश से 10 हजार-भाई बहन शामिल होंगे। समर्पण के लिए कुमारी बहनों का पांच वर्ष तक ट्रायल होता है। इनकी ट्रायल की फाइल बनती है। फाइल में दर्ज बातें ही समर्पण के लिए अनुमति प्रदान करती हैं। इसके बाद ही समर्पण के लिए अनुमति मिलती है। ब्रह्म कुमारी विश्व की एक बड़ी संस्था है जिसे महिलाएं संचालित करती हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की लांचिंग माउंटआबू में हो चुकी है।
ट्राइसिटी में यह लॉन्चिंग 8 मार्च को होगी। महिला सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन थीम पर आधारित यह कार्यक्रम सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अनुमति ले ली गई है। विदेश से भी कई ब्रह्म कुमारी दीदीयां आएंगी। इस कार्यक्रम में 10 हजार से भी अधिक ब्रह्म कुमार भाई-बहनें शामिल होंगी।

महिलाओं को जागरूक कर रही है यह संस्था
लोगों को यह जागरूक किया जा रहा है कि नारी तो सदा सशक्त रही है। जब समाज पुरुष प्रधान था। पढ़ने का अधिकार पुरुष को था तो उस समय भी पूजा मां सरस्वती की ही की गई। बाहर कमाने का अधिकार केवल पुरुष को था। उस वक्त भी पूजा मां लक्ष्मी की ही की गई। रणभूमि में जाने का अधिकार केवल पुरुषों को था। उस समय भी शक्ति मां दुर्गा से ही ली गई। बीके नेहा दीदी ने बताया कि नारी सदैव पूजनीय रही है।
यह कार्यक्रम रहेगा राजयोगिनी दादी जानकी का
7 मार्च को राजयोगिनी दादी जानकी अहमदाबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट से चंडीगढ़ आएंगी। सेक्टर-33 स्थित राजयोग भवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
8 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक दादी जानकी सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
9 मार्च को मोहाली में कार्यक्रम होगा। शाम 6 बजे चंडीगढ़ के राजयोग भवन में शहर के गण्यमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी।
10 मार्च को दादी जानकी अमृतसर जाएंगी।
11 मार्च को अमृतसर बॉर्डर पर शांति के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम होगा।
12 मार्च को दादी जानकी माउंट आबू लौट जाएंगी।