फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rajya sabha election, manohar lal khattar, rambilas sharma, haryana government, haryana

राज्यसभा चुनाव: आरोप लगाने वालों को हार पचाना भी आना चाहिए: खट्टर

Thu, 16 Jun 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 16 Jun 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
rajya sabha election, manohar lal khattar, rambilas sharma, haryana government, haryana
सीएम खट्टर - फोटो : ani
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि लोकतंत्र में किसी की जीत होती है, तो किसी की हार भी होती है। सियासत करने वालों को हार पचाना भी सीखना चाहिए। वे मंगलवार को यहां शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के निवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार की हार पर सत्ता पक्ष पर लगाए जा रहे आरोपों के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से समर्थित उम्मीदवार की हार हुई है, इसलिए ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाली कहावत के अनुसार वे आरोप-प्रत्यारोप पर आ गए हैं। उन्हें हार पचाना भी सीखना चाहिए। इस हार का कोई कारण है तो वे स्वयं इसको ढूंढें।
विज्ञापन


वोट रद होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके वोट रद हुए हैं, वो उनकी किस मानसिकता से रद हुए। यह तो वही जानें, जिन्होंने वोट डाला है। उन्होंने कहा कि किसी के ऊपर दोषारोपण करना सरासर गलत है। सभी विधायकों ने स्वतंत्र रूप से अपने मन से वोट डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में दो प्रत्याशी जो चुनाव जीत गए, उनमें एक भाजपा का है और दूसरा भाजपा समर्थित है। एक विधायक पर पेन बदलने के आरोप के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप लगाने वाले चुनाव आयोग से शिकायत कर सकते हैं। मुझे पता चला है कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है, अब यह मामला चुनाव आयोग ही देखेगा।

कांग्रेस छोड़ रहे हुड्डा :
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस में जो भी मुख्यमंत्री बना उसने अलग पार्टी बनाई। बंसी लाल और भजन लाल ने भी बनाई थी अलग पार्टी। अब एक बार फिर उसी दिशा में हुड्डा के कदम बढ़ रहे हैं। 


श्री कृष्ण औषधालय बनेगा आयुष विश्वविद्यालय :
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक इस सप्ताह तक चलेगी। कैबिनेट बैठक में कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण औषद्यालय को आयुष विश्वविद्यालय बनाने को मंजूरी दी जाएगी। आयुष विश्वविद्यालय का प्रारूप तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed