फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rajya sabha election, haryana congress, vidhansabha, ashok tanwar, subash chandra, haryana

सुभाष चंद्रा की जीत के खिलाफ विपक्ष एकजुट, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 25 Jun 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 25 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
rajya sabha election, haryana congress, vidhansabha, ashok tanwar, subash chandra, haryana
कांग्रेस के नेताओं ने तो विधानसभा के गेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की
हरियाणा में राज्यसभा की दूसरी सीट पर हुए चुनाव का मामला लगातार उलझता जा रहा है। विपक्षी दलों ने चुनाव में सुभाष चंद्रा की जीत के खिलाफ लामबंदी कर ली है।
विज्ञापन


इस बीच मतदान प्रक्रिया में धांधली की शिकायत पर शनिवार को एक बार फिर सुनवाई हुई। इसके बाद विपक्षियों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के नेताओं ने तो विधानसभा के गेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। उन्होंने चुनाव में गहरी साजिश का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। वहीं सुनवाई के बीच निर्दलीय उम्मीदवार आरके आनंद ने चुनाव में अनियमितता के साक्ष्य भी पेश किए। आनंद ने मतदान से पूर्व चुनाव अधिकारी और चंद्रा के नजदीकी के बीच फोन पर करीब दो दर्जन बार हुई बातचीत के कॉल डिटेल की कॉपी प्रस्तुत कर इस पर सवाल उठाए। साथ ही कॉल डिटेल की जांच की मांग की। उधर, सुभाष चंद्रा ने भी इन सभी आरोपों का खंडन किया है। 
विज्ञापन


सुनवाई के लिए सुभाष चंद्रा भी पहुंचे :
सुबह करीब 11 बजे सुभाष चंद्रा और आरके आनंद विधानसभा पहुंच गए। उन्होंने इस मामले को लेकर अपने-अपने पक्ष रखे। इस दौरान उन्होंने अपने साक्ष्य भी आयोग के समक्ष रखे, लेकिन सुनवाई के दौरान ही 50 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं के पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस साजिश में शामिल लोगों पर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट और रिटर्निंग अफसर के बीच 26 बार हुई बातचीत

rajya sabha election, haryana congress, vidhansabha, ashok tanwar, subash chandra, haryana
आर के आनंद और सुभाष चंद्र - फोटो : amar ujala
निर्दलीय उम्मीदवार आरके आनंद ने चुनाव के दौरान सुभाष चंद्रा के नजदीकी वीरेंद्र मोहन (एजेंट) और चुनाव अधिकारी, विधानसभा सचिव आरके नांदल के बीच 26 बार बातचीत का आरोप लगाया और मामले की जांच की मांग की। दावा किया है बातचीत का रिकार्ड भी विधानसभा में उन्होंने पेश किया है।

जयप्रकाश और असीम गोयल पर फिर साधा निशाना :
आनंद ने पेन बदलने के मामले में विधायक जयप्रकाश और असीम गोयल पर फिर निशान साधते हुए कहा कि आयोग के समक्ष इस पूरे प्रकरण के बारे में बयान के साथ-साथ साक्ष्य भी पेश किए गए हैं, जिसकी विडियो रिकॉर्डिंग भी हुई है। आनंद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मामले पर अंतिम फैसला चुनाव आयोग करेगा और इस सिलसिले में वह मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग जाएंगे। यदि फिर भी उनकी मांगों पर उचित सुनवाई नहीं हुई तो वे अदालत का रुख करेंगे।

76 एमएलए से किया था समर्थन का आग्रह : चंद्रा
भाजपा समर्थित उम्मीवार सुभाष चंद्रा ने उन पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि आरके आनंद हरियाणा से बाहर के प्रत्याशी थे, लिहाजा कई विधायक उन्हें वोट नहीं देना चाहते थे।

साक्ष्यों से साजिश बेनकाब : कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने फोन कॉल डीटेल का हवाला देते हुए कहा है कि चुनाव को लेकर कई ऐसे तथ्य आयोग के सामने पेश किए गए हैं, जिसमें साजिश की बात साफ हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed