फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajiv Shukla becomes in charge of Chandigarh Congress

Chandigarh News: चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी बने राजीव शुक्ला, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 24 Dec 2023 02:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2023 02:30 AM IST
सार

राजीव शुक्ला फिलहाल हिमाचल प्रदेश के भी प्रभारी हैं। प्रभारी के रूप में हिमाचल प्रदेश में शुक्ला ने पार्टी को बेहतरीन जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Rajiv Shukla becomes in charge of Chandigarh Congress
राजीव शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

चंडीगढ़ कांग्रेस को नया प्रभारी मिल गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वह हरीश चौधरी का स्थान लेंगे। राजीव शुक्ला फिलहाल हिमाचल प्रदेश के भी प्रभारी हैं। प्रभारी के रूप में हिमाचल प्रदेश में शुक्ला ने पार्टी को बेहतरीन जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बड़ी संख्या में लोग हैं। उनके बहाने कांग्रेस शहर में ब्राह्मणों का वोट भी साध सकती है। कांग्रेस पहले पंजाब के प्रभारी को ही चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपती थी मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ है।।
विज्ञापन


अबकी बार पार्टी ने चंडीगढ़ के रूप में राजीव शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चंडीगढ़ में पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में कांग्रेस पार्टी की हार हुई थी। अब यह देखना है कि राजीव शुक्ला पार्टी में कितनी जान डाल पाएंगे और कार्यकर्ताओं में किस प्रकार उत्साह भर सकते हैं? उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने राजीव शुक्ला का स्वागत किया है। उन्होंने हरीश चौधरी का भी आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed