फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajasthan Family Service Organization distributed blankets

Chandigarh News: राजस्थान परिवार सेवा संस्था ने बांटे कंबल

Sun, 04 Jan 2026 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Family Service Organization distributed blankets
मनीमाजरा। राजस्थान परिवार सेवा संस्था चंडीगढ़ की ओर से शीत ऋतु में जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रथम चरण के अंतर्गत दूसरा कार्यक्रम था, जिसे सामुदायिक केंद्र, इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष भेरू गिरी ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह जाखड़ रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद सुमन अमित शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना एक सराहनीय पहल है, जिससे गरीब और असहाय परिवारों को राहत मिलती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों में क्रांति शुक्ला, महेंद्रनाथ दूबे, अनंतरजोत सिंह, रेखा धीमान, अनीता असवाल, शिवानंद, रवि पासवान, राजीव ढौंढियाल एवं निहाल रावत का विशेष सहयोग रहा। संस्था के संरक्षक महेन्द्र सिंह जाखड़ एवं ओमप्रकाश शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed