फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raj Mistry raped a minor, became pregnant

Chandigarh News: राज मिस्त्री ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Sat, 25 Mar 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Raj Mistry raped a minor, became pregnant
मोहाली। सोहाना के पास पड़ते गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सोहाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राणा निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी ने उसे शुक्रवार को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। वह उसे दवाई दिलाने के लिए निजी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि उनकी लड़की छह महीने की गर्भवती है। इस बारे में जब लड़की से पूछा तो उसने बताया कि गांव में एक व्यक्ति का घर बन रहा था। इस दौरान उक्त आरोपी जोकि वहां राजमिस्त्री का काम कर रहा था ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद परिवार को मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। उसके डर के कारण अब तक उसने किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं, अब जब उसके पेट में दर्द हुआ तो इस बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed