{"_id":"61e462e138800e15171d2f46","slug":"raj-angad-bawa-of-chandigarh-took-four-wickets-in-icc-under-19-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के लाल का कमाल: वर्ल्डकप के पहले मैच में चमके राज अंगद बावा, चार विकेट चटका बदला मैच का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के लाल का कमाल: वर्ल्डकप के पहले मैच में चमके राज अंगद बावा, चार विकेट चटका बदला मैच का रुख
Mon, 17 Jan 2022 12:00 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:00 AM IST
सार
वर्ल्डकप का पूरा मैच लाइव देखने वाले यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन ने राज अंगद बावा के प्रदर्शन पर कहा कि आगामी मैचों में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। वर्ल्डकप में शहर के हरनूर सिंह और राजअंगद बावा को खेलते हुए देख शहर के युवा खिलाड़ी प्रेरित होंगे। साई के वरिष्ठ क्रिकेट कोच और राजअंगद के पिता सुखविंदर सिंह बावा ने अपने बेटे के प्रदर्शन पर खुशी जताई।
विज्ञापन
राज अंगद बावा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज में चल रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के पहले मुकाबले में चंडीगढ़ के ऑलराउंडर राज अंगद बावा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के हाथ से फिसलती जीत में चार विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल दिया। भारत ने 45 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह मैच जीता। उनके शानदार प्रदर्शन पर परिवार और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
खास बात यह रही है कि बावा ने पहले ओवर में 17 रन देने के बावजूद जल्द ही फार्म में वापसी की। मैच के रोमांचक मोड़ पर 36वें ओवर में शुरू किए अपने दूसरे स्पेल में लक्ष्य के करीब पहुंच रहे विपक्षी टीम पर लगाम कसते हुए चार विकेट चटकाए और भारत को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने पहले फील्डिंग करते हुए भारत को मात्र 232 रनों पर ही समेट दिया था।
विज्ञापन
राज अंगद बावा ने बल्ले से 13 रन का योगदान भी दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और एक समय में 36वें ओवर तक मात्र तीन विकेट खोकर 137 रन जुटा लिए थे। कप्तान धुल ने महंगे साबित हो रहे बावा पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए गेंद थमाई। जिस पर बावा खरे उतरे। 65 रनों पर खतरनाक दिख रहे डेवाल्ड ब्रेविस की पारी का अंत कर बावा ने 55 रनों की साझेदारी तोड़ी। बावा यहीं नहीं थमे और अपने अगले ही ओवर में नए बल्लेबाज एनडाईल सिमलेन (6) रन पर आउट किया। बावा ने अपने 6 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
विज्ञापन