फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rainfall reduced by five percent in August, there was not much change in temperature

Chandigarh News: अगस्त में पांच फीसदी कम हुई बारिश, तापमान में भी ज्यादा नहीं हुआ बदलाव

Fri, 01 Sep 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rainfall reduced by five percent in August, there was not much change in temperature
चंडीगढ़। शहर में जुलाई महीने में बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन अगस्त में बारिश पांच फीसदी कम हुई है। इस माह तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। वीरवार को चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगस्त महीने के औसत तापमान और बारिश के आंकड़े जारी किए।चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार पिछले वर्ष शहर में अगस्त महीने में 284.8 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन इस वर्ष 270.7 एमएम ही बारिश हुई है। यह पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी कम है। मौसम केंद्र ने इसे सामान्य की श्रेणी में रखा है। वर्ष 2022 के अगस्त माह में सामान्य से 41 फीसदी तो वर्ष 2021 में अगस्त माह में 44 फीसदी कम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि इस बार जुलाई में ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन अगस्त माह में बारिश सामान्य जितनी ही हुई है। अगस्त के तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। पूरे महीने का औसतन तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दो अगस्त को अधिकतम तापमान सबसे अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि 29 अगस्त को सबसे कम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 10 साल में अगस्त माह में अधिकतम तापमान वर्ष 2014 में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगर न्यूनतम की बात करें तो 2016 में 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया था।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। पिछले 48 घंटे में कोई बारिश नहीं हुई है। अगले कुछ दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से वीरवार शाम 5.30 बजे तक 1096.8 एमएम बारिश हुई है। यह पूरे सीजन में 53.7 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed