फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Punjab monsoon active update news

Punjab Weather: पंजाब में सक्रिय हुआ मानसून, भारी बारिश की चेतावनी जारी, पारे में आ रही गिरावट

Thu, 29 Aug 2024 09:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 09:41 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन यह भी सामान्य के नजदीक है। सबसे कम 23 डिग्री का तापमान फरीदकोट व फतेहगढ़ साहिब का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Rain in Punjab monsoon active update news
पंजाब में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के सक्रिय होने से पंजाब में बुधवार रात के बाद गुरुवार सुबह भी अच्छी बारिश हुई। लुधियाना में बुधवार रात से बारिश जारी है।  बरनाला में बुधवार को 32.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई, वहीं संगरूर में 31.0, बठिंडा में 25.4, मोगा में 23.5, लुधियाना में 15.2, पटियाला में 13.8, फतेहगढ़ साहिब में 12.5, अमृतसर में 6.0, फरीदकोट में 14.8, एसबीएस नगर में 3.9 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन




लुधियाना में रात करीब तीन बजे से बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 74 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अभी भी हल्की बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है और शहर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। इसके चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है। इसके अलावा सड़कों पर भी पानी जमा है।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने वीरवार के लिए भी पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। बारिश से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। पारे में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक 35.8 डिग्री का तापमान रूपनगर का दर्ज किया गया। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन यह भी सामान्य के नजदीक है। सबसे कम 23 डिग्री का तापमान फरीदकोट व फतेहगढ़ साहिब का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं बठिंडा का 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 


लुधियाना का 33.8, पटियाला का 34.0, फरीदकोट का 32.2, गुरदासपुर का 32.0, एसबीएस नगर का 33.4, बरनाला का 32.4, फरीदकोट का 35.2, फिरोजपुर का 31.8, जालंधर का 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, लुधियाना का 23.6, पटियाला का 23.6, पठानकोट का 25.8, बठिंडा का 23.6ए फाजिल्का का 24.6, फिरोजपुर का 24.9 और जालंधर का 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed