फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in many districts of Haryana

Chandigarh News: हरियाणा के कई जिलों में बारिश, सात डिग्री तक गिरा तापमान

Sun, 14 Apr 2024 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rain in many districts of Haryana
आज भी बारिश के आसार, तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में शनिवार को कई जिलों में मौसम में बदला। बदले मौसम की वजह से राज्य के अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई। महेंद्रगढ़ में तीन एमएम, फरीदाबाद में पांच एमएम, गुरुग्राम में 1.5, झज्जर में एक एममए, रोहतक के कलौनार में 17 एमएम, बहादुरगढ़ में 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 14 अप्रैल को भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर 40-50 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान मेवात का 38.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पूरे उत्तर पश्चिम इलाकों के मौसम में बदलाव आया है। इसका असर मंगलवार तक रहेगा। लोगों को अगले तीन दिन गर्मी से राहत रहेगी। शुक्रवार को अधिकतर जिलों में 39 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया था। सिरसा में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। बदले मौसम की वजह से लोगों को राहत मिली। अंबाला में 36.4 डिग्री, हिसार में 36 डिग्री, करनाल में 36 डिग्री, सिरसा में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सिरसा में शुक्रवार के मुकाबले सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आज और कल भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 14 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। 15 अप्रैल को भी कई स्थानों में बारिश के आसार हैं। बारिश व आंधी चलने से राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है। हालांकि इस पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed