{"_id":"64a8f4cfc58b0f3f46055516","slug":"rain-in-chandigarh-weather-update-today-news-in-hindi-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में झमाझम बरसे बादल, जलभराव से वाहन चालक हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में झमाझम बरसे बादल, जलभराव से वाहन चालक हुए परेशान
Sat, 08 Jul 2023 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:09 PM IST
सार
चंडीगढ़ में शनिवार सुबह झमाझम बरसात हुई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में शनिवार को मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। इसमें पूरा शहर पानी-पानी हो गया। बारिश कई इलाकों में आफत लेकर आई वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। बरसात के बाद तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे बिजली की खपत भी कम हुई। लोगों ने एसी बंद कर दिए हैं। अब पंखों से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब आठ बजे चंडीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हुआ। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित मटका चौक, पंजाब यूनिवर्सिटी, सीटीयू वर्कशॉप और मनीमाजरा आदि इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह शुरू हुई बरसात दोपहर तक जारी रही। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। शहर में पिछले 24 घंटे में 23 एमएम बारिश दर्ज की गई है।