फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Chandigarh weather update news

चंडीगढ़ में बदला माैसम: सुबह से हो रही तेज बरसात, पीजीआई से नहीं निकला पानी, तापमान गिरा

Thu, 26 Sep 2024 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:06 AM IST
सार

चंडीगढ़ में बुधवार शाम हुई तेज बारिश पीजीआई के नेहरू अस्पताल के लिए आफत बन गई। अस्पताल के भूमि तल पर पानी भर गया। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम में गड़बड़ी के कारण अचानक पानी बैक फ्लो मारने लगा।

विज्ञापन
Rain in Chandigarh weather update news
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में गुरुवार की सुबह से तेज बरसात हो रही है। इससे स्कूल और दफ्तर जाने वालों को काफी परेशानी हुई। बारिश के कारण अंबाला से चंडीगढ़ तक हाईवे पर जगह-जगह जाम लगा हुआ है। डेराबस्सी में कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


चंडीगढ में पिछले करीब तीन घंटे से जोरदार बारिश हो रही है। सुबह के नाै बजे ही अंधेरा छा गया था। 9:30 बजे तक शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों को सड़कों पर लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार यह बारिश अगले कुछ घंटों तक जारी रहेगी। वहीं पीजीआई में बुधवार को पानी भर गया था। गुरुवार की बरसात के कारण आज भी हालात नहीं सुधरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सुबह से 40.1 एमएम बारिश हो चुकी है। अब भी बारिश जारी है और घने बादल एक बार फिर छा रहे हैं। माना जा रहा है कि अभी तक मानसून सीजन में बारिश का जो डिफिसिट था, अब बारिश के इस स्पेल से पूरा हो सकता है।




इससे पहले बुधवार को चंडीगढ़ में डेढ़ घंटे में 31.4 एमएम पानी बरसने से कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। सड़कें और चौक-चौराहे जलमग्न हो गए। इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-15/11 के अंडरपास में पानी भर गया। पहली बार पीजीआई का स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम भी जवाब दे गए और नेहरू अस्पताल में पानी भर गया। यहां पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा। गुरुवार की बरसात से हालात और बिगड़ गए हैं। 




नेहरू अस्पताल के भूमितल के लगभग सभी विभागों में पानी भर जाने के कारण काफी नुकसान भी हुआ। अनहोनी की आशंका पर पीजीआई प्रशासन ने इलेक्ट्रिकल व इंजीनियरिंग विभाग के आला अधिकारियों समेत कर्मचारियों को पूरी रात ड्यूटी पर तैनात रहकर स्थिति को संभालने का निर्देश दिया है।



साथ ही भूमितल के विभागों में लगाए गए उपकरण व बैटरी को अन्य जगह शिफ्ट किया गया ताकि कोई अनहोनी न हो। रेडियोथेरेपी और रेडियोडायग्नोसिस विभागों में कुछ उच्च तकनीक वाले उपकरणों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed