फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Report of Chandigarh: Rain In Chandigarh Today, Chandigarh Ka Mausam in Hindi

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह-सुबह छाए काले बादल, तेज बरसात से मौसम हुआ सुहावना, तापमान गिरा

Sat, 23 Sep 2023 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

Chandigarh Weather Today: मानसून विदाई के दौर में है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार को बरसात की संभावना जताई थी। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। 

विज्ञापन
Weather Report of Chandigarh: Rain In Chandigarh Today, Chandigarh Ka Mausam in Hindi
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में शनिवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह से काले बादल छा गए और फिर बरसात शुरू हो गई। बरसात से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट आ गई। इससे पहले शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भी बादल छा गए थे और तेज हवाएं चलीं थी। थोड़ी देर तक कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई थी। इससे मौसम खुशगवार हो गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन



विदाई के दौर में है मानसून
मानसून विदाई के दौर में है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार को बरसात की संभावना जताई थी। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को सीजन की आखिरी बारिश हो सकती है। इसके बाद बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना काफी कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा: 2020 में भर्ती कई क्लर्कों ने सत्यापित नहीं करवाए कागजात, एसएसएससी ने दिए तत्काल हटाने के आदेश

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 1123.4 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 36.4 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed