फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Chandigarh brought relief people reached Sukhna Plaza

Rain in Chandigarh: बारिश से मिली राहत, सुखना और प्लाजा में मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग

Mon, 14 Jul 2025 09:38 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 09:38 AM IST
सार

बारिश के बावजूद जुलाई महीने में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा अभी भी मात्र 27 फीसदी पर है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 30 फीसदी था जबकि जुलाई की शुरुआत में यह 67 फीसदी तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Rain in Chandigarh brought relief people reached Sukhna Plaza
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में सोमवार को कई हिस्सों में बरसात हुई। रविवार को भी शहर के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। अवकाश का दिन होने और मौसम सुहावना होने के कारण सुखना लेक सहित कई पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। सेक्टर 17 प्लाजा में भी लोग दोस्तों और परिवार के साथ मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन




रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। सेक्टर-9 से लेकर 24 तक के इलाकों में अच्छी-खासी बारिश हुई लेकिन सेक्टर 37 व कुछ अन्य इलाकों में सूखा पड़ा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में महज एक घंटे के भीतर 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

एक जून से अब तक 356.7 मिमी बारिश

बारिश के बावजूद जुलाई महीने में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा अभी भी मात्र 27 फीसदी पर है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 30 फीसदी था जबकि जुलाई की शुरुआत में यह 67 फीसदी तक पहुंच गया था। एक जून से अब तक शहर में कुल 356.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अगले पांच दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed