फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain and hailstorm in siwani mandi of Haryana

हरियाणा के कई इलाकों में आंधी-तूफान, बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि, चंडीगढ़ में बदला मौसम

Tue, 14 May 2019 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवानी मंडी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवानी मंडी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm in siwani mandi of Haryana
हरियाणा के कई इलाकों में बारिश

हरियाणा के कई इलाकों में आंधी-तूफान की खबरे हैं। कई जगह बारिश की भी खबर है। सिवानी मंडी में तेज तूफान और बरसात के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार शाम जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे बुद्धशैली गांव में बिजली की पूरी लाइन, कई खंबों सहित एक ट्रांसफार्मर सड़क पर जा गिरा। खंबों सहित तार व ट्रांसफार्मर गिरने से आसपास के गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। 

विज्ञापन


सूचना के बाद विद्युत निगम की टीम गांव पहुंची और मौके का जायजा लेने के बाद लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। उधर, बरसात की वजह से सिवानी स्थित अनाज मंडी में खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं बरसात की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


सैनीवास गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश बिश्नोई, सुनील कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान लगातार करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई तो उन्हें अपने पशुओं को भी अंदर बांधना पड़ा। शहर में हुई बारिश के कारण अनाज मंडी में बनाए गए सरकारी खरीद केंद्र में खुले में रखा गेहूं भीग गया। पंचकूला में तेज आंधी की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज तूफान से ट्रांसफार्मर समेत एक एच पोल गिर गया और कुछ अन्य जगहों पर भी खंबे गिरे हैं। निगम की तरफ से मौके का जायजा लिया जा रहा है और जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। - भूपसिंह, एसडीओ विद्युत निगम

तेज हवाओं से बदला शहर का मौसम

चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव दिखने लगा है। सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक से मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले सूचना दे दी थी कि 13 मई से 16 मई तक धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश के आसार बने रहेंगे। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। 

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मंगलवार व बुधवार को इसकी तीव्रता में बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे धूल भरी आंधी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed