{"_id":"f06a2934712dc1ad002e7898c78967b8","slug":"railway-police-will-organise-auto-at-chandigarh-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ स्टेशन पर चलेंगे रेलवे पुलिस के ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ स्टेशन पर चलेंगे रेलवे पुलिस के ऑटो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 30 Jul 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर ऑटो संचालन का जिम्मा खुद जीआरपी संभालने जा रही है। पिछले दिनों सवारियों को लेकर टैक्सी और ऑटो चालकों की भिड़ंत से जीआरपी की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ऑटो संचालकों और जीआरपी थाना प्रभारी की बैठक हुई। इसमें दिल्ली की तर्ज पर प्लानिंग तैयार की गई। इसके तहत जीआरपी के प्रीपेड बूथ से ऑटो बुक करवाए जा सकेंगे। ऑटो चालक किसी यात्री को अपनी मर्जी से नहीं बैठा सकेंगे। अगर वे ऐसा करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ऑटो चालकों का पूरा डाटा फीड होगा
प्रीपेड बूथ से आटो का संचालन करने के लिए जीआरपी थाना पहले ऑटो चालकों से संबंधित डाटा इकट्ठा करके कंप्यूटर में फीड करेगी।
प्रीपेड बूथ शुरू होने के बाद ऑटो चालकों का स्टेशन पर प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा पिक एंड ड्राप में भी एक भी ऑटो खड़ा नहीं होगा। चालक पार्किंग में ऑटो खड़ा करेंगे। इसके बाद वह प्रीपेड बूथ से अपना नंबर लेंगे।
विज्ञापन
कोट
यात्री को बूथ पर तैनात जवान को बताना होगा कि उन्हें कहां जाना है और उनके साथ कितने लोग हैं। इसके बाद जवान निर्धारित दर के मुताबिक पर्ची कटा कर यात्री को देगा। जिस पर ऑटो चालक का नाम, मोबाइल नंबर और ऑटो का नंबर लिखा होगा।
इसके अलावा प्रीपेड बूथ के कंप्यूटर में यात्री को ले जाने वाले आटो चालक की पूरी जानकारी होगी। यदि वह किसी यात्री के साथ दुर्व्यवहार करता है तो यात्री जीआरपी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
-हरनेक सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, चंडीगढ़