फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway passangers must read this news

यात्रीगण! कृपया ध्यान दें, आपके फायदे की खबर

Fri, 13 Mar 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Fri, 13 Mar 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
railway passangers must read this news

यात्रीगण! कृपया ध्यान दें, ये खबर भले ही रेलवे अधिकारियों को अच्छी न लगे, लेकिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। रेलवे बोर्ड ने 11 मार्च को एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचते ही उसकी लोकेशन भी वेबसाइट पर अपडेट की जाए।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सदस्य अजय शुक्ला की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि अब गाड़ी की लोकेशन अपडेट करने के लिए सीधे एओएम, डीओएम और सीनियर डीओएम जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


पत्र से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप है। इससे पहले रेलवे के छोटे कर्मचारी इस काम को किया करते थे। वेबसाइट में अपडेशन ना होने की सूरत में भी बात आई-गई कर दी जाती थी। लेकिन नए आदेशों के बाद अधिकारियों को ही इसके सुपरविजन पर भी पूरा ध्यान देना होगा, अन्यथा कार्रवाई उन्हीं पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होता है वेबसाइट को अपडेट का प्रोसेस

railway passangers must read this news

वेबसाइट को अपडेट करने का काम दिल्ली स्थित डीआरएम कार्यालय में होता है। प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी दिल्ली स्थित मुख्यालय में इस बाबत जानकारी देता है और वहीं पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अपडेट कर दिया जाता है।

कई बार स्टेशन पर बैठे कर्मचारी इसमें लापरवाही कर देते थे जिसके कारण वेबसाइट पर ट्रेन की लोकेशन बारे सही जानकारी नहीं डाली जा पाती थी। अब नई व्यवस्था के तहत रेलवे के अधिकारी खुद इस बात का ध्यान रखेंगे कि गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचते ही कर्मचारी तुरंत वेबसाइट कार्यालय को अवगत कराए।

किसलिए था जरूरी ये कदम

railway passangers must read this news

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब ट्रेनों की सही लोकेशन पता करने में परेशानी नहीं आएगी। स्टेशन पर ट्रेन आते ही वेबसाइट पर गाड़ी की लोकेशन अपडेट करना जरूरी कर दिया गया है।

अपडेट न करने पर सहायक यातायात प्रबंधक, मंडल यातायात प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सहित सभी बड़े अधिकारियों को सस्पेंड तक किया जा सकता है। दरअसल काफी समय से लोगों को वेबसाइट की गलत जानकारी से परेशानी उठानी पड़ रही थी। यहां तक कि गफलत के कारण कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed