फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway fatak closed full day due to renovation work in pinjore

बिना सूचना के रेलवे ने पूरा दिन बंद रखा फाटक, लोग परेशान

Sun, 31 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
railway fatak closed full day due to renovation work in pinjore

ट्रैफिक विभाग को और प्रशासन को सूचना दिए बिना रेलवे ने पूरा दिन फाटक बंद रखा, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घटना पिंजौर की है। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर माडल टाउन कॉलोनी के पास बना रेलवे फाटक पर ट्रैक की मरम्मत के कारण पूरा दिन दिन रहा।

विज्ञापन


इसकी सूचना न तो प्रशासन को थी और न ही ट्रैफिक विभाग को। ऐसे में पिंजौर से नालागढ़ की ओर आने जाने वाले वाहन चालकों और सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फायदा उठाते हुए ऑटो चालकों ने करीब आधा किलोमीटर के लिए सवारियों से मनमाना का किराया वसूला।
विज्ञापन


शहर की मॉडल टाउन कॉलोनी के पास रेलवे फाटक ट्रैक की मरम्मत के कारण रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रेलवे ने नेशनल हाईवे बंद रखा। लेकिन इसकी जानकारी रेलवे ने न तो प्रशासन को दी और न ही ट्रैफिक विभाग को। इसके अलावा रेलवे ने किसी तरह का शनिवार को प्रेस नोट भी जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अभाव में वाहन चालक नालागढ़ की ओर जाते रहे। लेकिन आगे रेलवे फाटक बंद देख वह मायूस हो गए और पिंजौर की ओर आ गए। वहीं दूसरी तरफ चरनिया के पास भारी वाहन के साथ अन्य वाहनों की भी जानकारी के अभाव में कतार लगी रही।

भारी वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें रेलवे फाटक बंद होने की जानकारी नहीं थी और न ही गांव चरनिया के पास नाके पर कोई चेतावनी लिखी थी। अगर रेलवे फाटक बंद होने की जानकारी मिल जाती तो वह चरनिया की ओर से होते हुए कालका की ओर से ही आगे चले जाते।


इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज पिंजौर सतपाल ने बताया कि उन्हें रविवार को सुबह तक रेलवे फाटक बंद होने की कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद पिंजौर टी प्वांट पर नाका लगाकर वाहनों को कालका की ओर से नालागढ़ की ओर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed