फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rail ticket reservation on e samkark center

ई संपर्क में रेल आरक्षण शुरू

Fri, 01 Nov 2013 01:05 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 01 Nov 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
rail ticket reservation on e samkark center
सेक्टर-7 के ई-संपर्क सेंटर में रेल आरक्षण की सुविधा वीरवार से शुरू हो र्गई। शहर के अन्य सेंटरों में भी यह सुविधा शुरू होगी। वीरवार को चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने दोपहर 1:30 बजे रेल आरक्षण की सुविधा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उद्घाटन से ठीक पहले आईआरसीटीसी का सर्वर कुछ देर के लिए ठप हो गया था। पटना के लिए टिकट कराने पहुंचे पहले व्यक्ति दिनेश कुमार को काफी इंतजार करना पड़ा क्योंकि उद्घाटन होने में विलंब हो गया।
विज्ञापन


आईटी सचिव प्रेरणा पुरी ने कहा कि सेक्टर-7 के ई संपर्क सेंटर में मिले रिस्पांस को देखते हुए जल्द ही इसे शहर के अन्य ई संपर्क सेंटरों में भी शुरू किया जाएगा। केके शर्मा ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से उन लोगों को लाभ मिलेगा जिनके घर पर इंटरनेट नहीं है और उन्हें रेल टिकट लेने के लिए बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के चीफ जनरल मैनेजर आरके सोंध ने कहा कि इस सेवा के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई है।
दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक मिलेगी सुविधा ई संपर्क सेंटर में यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक दी जाएगी।

फिलहाल दो काउंटर खोले गए हैं। ई-संपर्क सेंटरों पर रेल आरक्षण के लिए नॉन एसी (स्लीपर) क्लास के लिए 10 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास के लिए 20 रुपये प्रति टिकट अतिरिक्त चार्ज देना होगा।


ये अधिकारी थे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल, डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस, डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार, चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर, पूर्व मेयर राजबाला मलिक, सेक्टर-7 रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट कमेटी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। पिछले महीने शुरू हुआ सेक्टर-7 का ई संपर्क सेंटर शहर का 28वां ई संपर्क सेंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed