फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raid for onion in stock holders and vegetable traders godowns in haryana

प्याज की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 661 जगह छापेमारी

Thu, 05 Dec 2019 11:45 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Dec 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
raid for onion in stock holders and vegetable traders godowns in haryana
प्याज की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में भी प्याज को लेकर मचे हाहाकार और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रदेश सरकार गंभीर हो गई है। जिसके चलते एक बड़े एक्शन के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 661 जगह छापेमारी की गई। इस छापेमारी से प्याज के सूबे के छोटे-बड़े व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जिलों में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों के नेतृत्व में गठित टीमों ने इस छापेमारी के दौरान जहां बड़े कारोबारियों के गोदामों को खंगाला, वहीं सब्जी मंडियों में आढ़तियों की दुकानों में भी अचानक रेड की। 
विज्ञापन


इसके साथ-साथ प्रदेश में प्याज की स्टॉक लिमिट भी तय कर दी गई है। इस छापेमारी के दौरान टीमों ने स्टॉक रजिस्टरों के साथ प्याज के फिजिकल स्टॉक का मिलान किया और कारोबारियों को स्टॉक लिमिट की जानकारी देते हुए उन्हें कालाबाजारी से दूर रहने की चेतावनी भी दी। फिलहाल अभी कहीं पर भी प्याज के स्टॉक की ओवर लिमिट का मामला नहीं पकड़ा गया है, मगर, आला अफसरों ने हर जिले में इस रेड का सिलसिला जारी रखने के निर्देश दिए हैं। देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी प्याज के रेट सातवें आसमान को छू रहे हैं।
विज्ञापन


सूबे में प्याज का फुटकर रेट इस वक्त 80 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति किलो है, तो थोक में प्याज 70 से 85 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी कारोबारी अनिल तिवारी बताते हैं कि इस वक्त प्रदेश में प्याज की सप्लाई महाराष्ट्र के नासिक और राजस्थान के अलवर से हो रही है। लेकिन मांग के अनुसार पर्याप्त सप्लाई न हो पाने की वजह से प्याज का रेट सातवें आसमान पर है। अगले 20 से 25 दिनों तक मध्यप्रदेश के प्याज की सप्लाई भी हरियाणा में शुरू हो जाएगी और इसके साथ-साथ लोकल प्याज भी मार्केट में आने लगेगा, जिसके बाद उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन में स्टॉक लिमिट आधी

हरियाणा में प्याज की कालाबाजारी की संभावनाओं पर पूरी तरह से पर शिकंजा कसते हुए सरकार ने एक ही दिन में प्याज की स्टॉक लिमिट को आधा कर दिया है। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी बताते हैं कि मंगलवार को प्याज के लिए स्टॉक लिमिट थोक व्यापारियों के लिए 500 क्विंटल और फुटकर व्यापारियों के लिए 100 क्विंटल प्रतिदिन थी। लेकिन बुधवार को इस स्टॉक लिमिट को सरकार के निर्देशों पर एकदम आधा कर दिया गया है। अब थोक व्यापारी 250 क्विंटल और फुटकर व्यापारी 50 क्विंटल से ज्यादा प्याज स्टॉक नहीं कर सकेगा। उनके अनुसार आगामी आदेशों तक जिलों में रेड जारी रखी जाएगी।

गुरुग्राम में हुई सबसे ज्यादा छापेमारियां
हरियाणा में 661 जगहों पर छापेमारियां की गई, जिसमें से 70 छापेमारियां सबसे ज्यादा गुरुग्राम में की गई। इसी तरह अंबाला में 55, भिवानी में 59, चरखीदादरी में 5, फरीदाबाद में 14, फतेहाबाद में 36, हिसार में 51, झज्जर में 27, जींद में 11, कैथल में 26, करनाल में 2, कुरुक्षेत्र में 35, मेवात में 19, नारनौल में 10, पलवल में 37, पंचकूला में 17, पानीपत में 62, रेवाड़ी में 26, रोहतक में 16, सिरसा में 22, सोनीपत में 26 व यमुनानगर में 35 जगह फूड एवं सप्लाई अफसरों के नेतृत्व में बड़े व छोटे प्याज कारोबारियों के गोदामों को खंगाला गया।

कितने ट्रक पहुंच रहा प्याज, रहेगी नजर
इस दौरान विभागीय अफसरों को अपने इलाकों में सब्जी कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से भी बैठकें करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विभाग को यह मालूम चलता रहे कि उनके इलाकों में कितने ट्रक और कहां से प्याज की सप्लाई इन दिनों हो रही है। इन्हीं निर्देशों के चलते अब तक 124 बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें से 9 बैठकें अंबाला, 3 भिवानी, 4 फरीदाबाद, 36 फतेहाबाद, 7 हिसार, 11 जींद, 4 कैथल, 7 कुरुक्षेत्र, 15 पलवल, 2 रोहतक, 4 सिरसा व 7 बैठकें यमुनानगर में हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed