{"_id":"66493cedbcaba44705058f54","slug":"rahul-will-roar-in-charkhi-dadri-on-22nd-will-unite-the-veterans-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-424094-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 22 को चरखी दादरी में गरजेंगे राहुल, दिग्गजों को करेंगे एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 22 को चरखी दादरी में गरजेंगे राहुल, दिग्गजों को करेंगे एकजुट
विज्ञापन
मंच पर होंगे हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी
पार्टी अध्यक्ष के आदेश के बावजूद अभी तक सिरसा नहीं गए हैं हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के चरखी दादरी हलके में 22 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी गरजेंगे। महेंद्रगढ़ रोड पर यह जनसभा होगी। चुनावों के चलते पहली बार हरियाणा में आ रहे राहुल गांधी की रैली में पहली बार हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता एकजुट नजर आएंगे। इस रैली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ दूसरे गुट एसआरके के नेता भी शामिल रहेंगे। इनमें सिरसा से प्रत्याशी कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के नाम शामिल हैं। संभावना है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह भी यहां पर मंच साझा कर सकते हैं।
अभी तक हरियाणा कांग्रेस के विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा सिरसा को छोड़कर सभी लोकसभा क्षेत्रों में दौरे और रैलियां कर चुके हैं। सिरसा में कुमारी सैलजा के नामांकन से भी हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दूरी बनाई थी। अभी तक भी हुड्डा का कोई कार्यक्रम सिरसा के लिए तय नहीं है, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी नेताओं को फोन करके एकजुटता का पाठ पढ़ाया था और मिलकर पार्टी के लिए काम करने के आदेश दिए थे। पर कांग्रेस हरियाणा में कोई ऐसी बड़ी रैली या जनसभा नहीं कर पाई है, जिसमें सभी दिग्गज एक साथ दिखे हों। हाईकमान का मानना है कि गुटबाजी का प्रदेश में गलत संदेश जा रहा है और सभी का एक मंच पर दिखना जरूरी है। इसलिए हाईकमान ने सभी नेताओं को राहुल की रैली में एकजुट होने के लिए कहा है। इस बारे में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने कहा कि 22 मई को दादरी में महेंद्रगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास राहुल गांधी की बड़ी रैली होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रैली में भूपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
20 को वरुण के लिए वोट मांगेगी सैलजा
अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी के समर्थन में कांग्रेसी नेता कुमारी सैलजा वोट की अपील करेंगी। कालका के विधायक प्रदीप चौधरी की ओर से 20 मई को रायपुरानी में रैली रखी गई है। इसमें कुमारी सैलजा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंच रही हैं। साथ में प्रत्याशी वरुण चौधरी भी रहेंगे। बता दें कि वरुण चौधरी ऐसे नेता और विधायक हैं, जो किसी भी गुटबाजी में नहीं है। हालांकि, वह हुड्डा के समर्थक हैं, लेकिन कुमारी सैलजा के साथ ही उनके पारिवारिक संबंध हैं।