फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi will come to Haryana on 26th, public meetings will be held in Assandh and Barwala., Haryana News

Chandigarh News: 26 को हरियाणा आएंगे राहुल गांधी, असंध और बरवाला में होंगी जनसभाएं

Tue, 24 Sep 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will come to Haryana on 26th, public meetings will be held in Assandh and Barwala., Haryana News
-सैलजा समर्थक गोगी के समर्थन में असंध व हुड्डा के समर्थक घोड़ेला के लिए बरवाला में करेंगे जनसभा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 26 सितंबर को हरियाणा आ रहे हैं। वह करनाल जिले की असंध विधानसभा सीट और हिसार के बरवाला में जनसभाएं करेंगे। राहुल के साथ कुमारी सैलजा भी प्रचार में उतरेंगी। इसी सप्ताह राहुल के रोड शो का भी कार्यक्रम है। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
राहुल 26 को दोपहर 12.50 बजे सबसे पहले असंध पहुंचेंगे। यहां 1 बजे से लेकर 2 बजे जनसभा के बाद 2.30 बजे बरवाला पहुंचेंगे। यहां भी 2.40 से 3.40 तक एक घंटा जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। बरवाला से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक रामनिवास घोड़ेला को प्रत्याशी बनाया है, जबकि असंध से सांसद कुमारी सैलजा के समर्थक शमशेर सिंह गोगी मैदान में हैं। राहुल हरियाणा के पहले दिन के दौरे में दोनों धड़ों को साधने की कोशिश करेंगे, ताकि गुटबाजी का संदेश न जाए और न ही काेई एक गुट हावी लगे।
विज्ञापन

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलजा की मान-मनाैव्वल जारी, अंबाला में रद्द करनी पड़ी खरगे की रैली
विधानसभा की टिकट नहीं मिलने और टिकट वितरण में कम समर्थकों को प्रत्याशी बनाने से नाराज चल रही सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा की मान-मनाैव्वल जारी है। सैलजा की नाराजगी के चलते ही अंबाला लोकसभा क्षेत्र में होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभाओं को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही है। कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि हाईकमान सैलजा की नाराजगी दूर करने को लेकर लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी भी सैलजा के मन में टीस है। इसी कारण बिना कुमारी सैलजा के उनके पुराने गढ़ अंबाला में रैली करना खरगे ने ठीक नहीं समझा। अब 26 को सैलजा प्रचार में उतर रही हैं तो उसी दिन राहुल गांधी के साथ बैठक होगी। इसके बाद सैलजा खुलकर प्रचार में उतरेंगी। सैलजा से बातचीत के बाद ही अंबाला में खरगे की रैलियों की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed