फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi to hold a meeting with senior leaders of Haryana Congress on 25th March

हरियाणा: 25 मार्च को राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे बैठक, भूपेंद्र हुड्डा समेत मौजूद रहेंगे ये कांग्रेसी

Wed, 23 Mar 2022 05:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 05:46 PM IST
सार

25 मार्च को राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुड्डा और कैप्टन अजय यादव समेत अन्य शामिल होंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi to hold a meeting with senior leaders of Haryana Congress on 25th March
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस हाईकमान पार्टी की सर्जरी में जुट गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पूरा ध्यान अब राज्यों में संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी दूर करने पर है। हरियाणा में सभी कांग्रेस नेता एकजुट होकर सत्तारूढ़ भाजपा और अन्य दलों का मुकाबला करें, इसके लिए राहुल गांधी ने 25 मार्च को दिल्ली में बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


राहुल इस बैठक में सभी बड़े नेताओं के साथ चर्चा कर उनकी नब्ज टटोलेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, प्रभारी विवेक बंसल, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, विधायक किरण चौधरी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव सहित अनेक नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


राहुल प्रदेश में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए सभी नेताओं से एक-एक कर सुझाव लेंगे। संगठन को धरातल तक खड़ा करने पर भी चर्चा होगी। प्रदेश में सात साल से अधिक समय से कांग्रेस संगठन नहीं है। जिला और ब्लॉक अध्यक्ष तक नहीं बन पाए हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के समय भी संगठन का गठन नहीं हो पाया और अब सैलजा के दो साल से अधिक समय के कार्यकाल में भी स्थिति जस की तस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा किसी से छिपा नहीं है। सभी बड़े नेताओं के अलग-अलग सुर और रास्ते हैं, जिससे पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। कांग्रेस हाईकमान लगातार प्रदेश को लेकर फीडबैक जुटा रहा है। उसके मद्देनजर ही सभी नेताओं को दिल्ली बुलाकर एकता में बल है, का पाठ पढ़ाया जाएगा। बीते दिनों भूपेंद्र सिंह हुड्डा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात हुई है। हुड्डा समर्थक विधायक भूपेंद्र या दीपेंद्र के हाथ संगठन की कमान चाहते हैं।
 

चुनाव में देरी से विकास प्रभावित: कुमारी सैलजा
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि शहरी निकायों के चुनाव में भाजपा सरकार ने जानबूझकर देरी की है। इससे संबंधित शहरी निकायों में विकास कार्य प्रभावित हुए और इन्हें अलॉट की गई राशि भी पूरी तरह से खर्च नहीं की गई। यह खुलासा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट बताती है कि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से वंचित इन शहरी निकायों में कई तरह की दिक्कत खड़ी होती रही।

उन्होंने कहा कि अब चुनाव में देरी के लिए गठबंधन सरकार हाईकोर्ट में लंबित मामलों की दुहाई देती है, जबकि हाईकोर्ट में ये मामले भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार द्वारा उठाए गए गलत कदमों की वजह से ही गए हैं। सरकार जानबूझकर चुनाव लटका रही है, ताकि इलाकों का विकास न करना पड़े और विकास पर खर्च होने वाले धन को अपनी मर्जी के मुताबिक खर्च कर सकें, इसलिए ही शहरी निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed