{"_id":"571f0ff94f1c1b0d75a91ef2","slug":"rahul-gandhi-rahul-gandhi-helpline-punjab-congress-women-congress-assembly-election-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी से सीधी बात करनी है तो कॉल कीजिए 98789-85019","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी से सीधी बात करनी है तो कॉल कीजिए 98789-85019
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 27 Apr 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के विशेष हेल्पलाइन नंबर को अच्छा रिस्पॉन्स
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के विशेष हेल्पलाइन नंबर को महिला कांग्रेसियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पुरुषों से उलट, ज्यादातर महिलाओं ने अपने हलकों से लेकर पंजाब के मुद्दे उठाए। राहुल को सुझाव दिए। कांग्रेस की चुनावी कैंपेन से जुड़ने की इच्छा भी जताई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 अप्रैल को जीरकपुर के रिसॉर्ट में पंजाब के ढाई हजार कांग्रेसियों केसाथ बैठक की थी। इस दौरान सूबे के वर्करों से सीधा राबता कायम करने के मकसद से राहुल ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 98789-85019 लॉन्च किया था। इस पर कॉल करने वालों की बात सीधे राहुल तक पहुंचनी है। इस हेल्पलाइन नंबर का संचालन पॉलिटिकल स्ट्रेटेजिस्ट प्रशांत किशोर की आई-पैक कर रही है। हेल्पलाइन पर एक हफ्ते में 704 कॉल आई हैं, जिनमें करीब 28 प्रतिशत कॉल महिलाओं ने कीं।
महिलाओं ने पंजाब के ज्वलंत मुद्दों की तरह ध्यान दिलाया है। एक महिला ने कहा कि चुनाव से पहले भी पार्टी एकजुट नहीं है। लीडरशिप को इस बारे में ध्यान देना चाहिए। एक महिला ने सुझाव दिया है कि नए चेहरों, युवाओं क ो टिकट दिया जाना चाहिए, जिन्हें हलके के लोग जानते हों। पक्षपात के आधार पर टिकट वितरण नहीं होना चाहिए। एक महिला ने सुझाव दिया है कि पार्टी को पिछड़े वर्ग के मुद्दों को उठाना चाहिए, उन्हें बनता प्रतिनिधित्व देना चाहिए।
विज्ञापन
एक अन्य सुझाव आया कि मंडियों में बुनियादी ढांचे का अभाव है। इसके साथ-साथ कांग्रेस को फसलों की कीमतों को भी मुद्दा बनाना चाहिए। क्योंकि किसानों को बहुत कम कीमत दी जा रही है। एक महिला ने सुझाव दिया है कि गांवों में प्राइमरी हेल्थ सेंटरों की कमी है। इनमें सुधार का मुद्दा पार्टी को मेनिफेस्टो में शामिल करना चाहिए।
एक महिला ने सुझाव दिया है कि किसानों को सब्सिडी दी जानी चाहिए और पेंशन का प्रावधान होना चाहिए। कई महिलाओं ने फोन कर कहा कि वह पार्टी कैंपेन से जुड़ना चाहती हैं। इसके लिए वे अपने हलकों में क्या कर सकती हैं। कुछ महिलाओं ने अपने हलके केसंभावित कैंडिडेट के बारे में राय दी है।

कोई टिकट चाहता है, कोई कर रहा शिकायत
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
राहुल गांधी की हेल्पलाइन पर पहले एक हफ्ते में 704 कॉल आईं। जिनमें से सिर्फ 131 लोगों ने ही सुझाव दिए। वे जानना चाहते थे कि अपने हलके और ब्लॉक स्तर पार्टी के लिए क्या कर सकते हैं। कई लोगों ने राहुल गांधी या कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने की इच्छा जताई। जिनका मकसद अपने टिकट के लिए बात करना था। बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायतों केलिए फोन किए। कुछ लोगों ने स्थानीय मुद्दे उठाए।
राहुल को भेजी जा रही सारी जानकारी
आई-पैक की टीम ही विशेष हेल्पलाइन पर आने वाली सारी कॉल रिसीव कर रही है। टीम ने अलग-अलग कैटेगरी बनाई हुई है। उन्हीं के मुताबिक सारी कॉल को बांट कर उनका एनालिसिस किया जा रहा है। उसके बाद सारी जानकारी राहुल गांधी के ऑफिस भेजी जा रही है। यह जानकारी चुनावी योजना में मदद करेगी। इससे स्थानीय चुनावी मुद्दे भी मिल सकेंगे।