फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi in Haryana

राहुल बोले, हरियाणा में नहीं चाहिए गुजरात मॉडल

Mon, 07 Apr 2014 03:58 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Apr 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Haryana
हरियाणा को गुजरात मॉडल नहीं चाहिए। यहां हरियाणा के माडल की ही जरूरत है। हरियाणा में गेहूं, दूध, खेल में विकास हुआ है इसलिए यहां किसी अन्य मॉडल की जरूरत नहीं है। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर के पक्ष में वोट मांगने की अपील करते हुए कही।
विज्ञापन


रैली को पहली बार प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने इस बार गुजरात मॉडल का गुब्बारा आसमान में लटका दिया है।

जब अप्रैल में देश के गरीब, मजदूर, किसान, दलित कांग्रेस का बटन दबाएंगे तो चुनाव के बाद यह गैस का गुब्बारा धड़ाक से फूटेगा। तब भाजपा के प्रबंधकों को अहसास होगा कि उनका पैसा जाया हो गया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने 2004 में इंडिया शाइनिंग का नारा दिया था। मगर किसान, मजदूर, गरीब, दलित ने इंडिया शाइनिंग गुब्बारे को फोड़ दिया था। दूसरी बार 2009 में वही गुब्बारा भरा मगर गरीबों, किसानों, दलितों, मजदूरों ने वह गुब्बारा फिर फोड़ दिया। इस बार गुजरात मॉडल का गुब्बारा फुटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि भाजपा के प्रबंधकों ने धूम फिल्म की तरह धूम-2 बनाई मगर  धूम -2 फेल हो गई। उसी तर्ज पर गुजरात माडल फेल होगा। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में दो दिन बकाया हैं मगर भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र भी जारी नहीं किया।

हम छह महीने से तैयारी कर रहे हैं: राहुल
राहुल ने कहा कि हम चुनाव घोषणा पत्र की तैयारी छह महीने से कर रहे हैं। मैं करीब पांच लाख लोगों से मिला। किसानों, महिलाओं, दलितों, मजदूरों, कुलियों से मिला। आप लोगों से पूछकर घोषणा पत्र बनाया, अब सरकार बनी तो हम छत और दवा का अधिकार देंगे। यूपीए सरकार ने आरटीआई, शिक्षा, मनरेगा का अधिकार दिया।

मैंने प्रधानमंत्री को चिट्टी लिखी, कुछ दिनों बाद वही चिट्ठी अखबार में पढ़ी। किसी ने आरटीआई के जरिए ली थी। हमने लोकपाल कानून बनाया। अब भी पांच बिल भाजपा ने यह कहकर पास नहीं होने दिए कि ये राहुल गांधी के बिल हैं। जबकि वे बिल आपके हैं, जनता के हैं।

भूमि अधिग्रहण कानून बनाने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री हुड्डा ने किसानों के लिए लड़ाई लड़ी। यूपीए सरकार ने भी किसानों की लड़ाई लड़ी।

गुजरात में सिखों किसानों को बाहरी बताने पर जताया एतराज
राहुल ने नरेंद्र मोदी का नाम न लेकर उन्हें लपेटते हुए कहा कि गुजरात में वर्षों से खेती कर रहे सिख किसानों को बाहरी बता दिया। भाजपा की सहयोगी दल महाराष्ट्र में यूपी और बिहार वालों को बाहर का बताती है। मगर कांग्रेस सबको इनसाइडर बताती है। सभी लोग हिंदुस्तानी हैं।

वे नफरत पैदा करते हैं, हम गुस्से से बंटवारे की राजनीति नहीं करते। वे भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं, मगर उन्हें कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा नजर नहीं आते। गुजरात के तीन मंत्री जेल में रहे, मगर उन्हें नजर नहीं आते। छत्तीसगढ़ का माइनिंग माफिया नजर नहीं आता।


करोड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार
राहुल ने युवाओं को आकर्षित करते हुए कहा कि दिल्ली से मुंबई, मुंबई से बंगलुरू, बंगलुरू से चेन्नई, दिल्ली से कोलकाता तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इनसे औद्योगिक निवेश होगा।

करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। हरियाणा के युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। यूपीए सरकार ने 70,000 करोड़ रुपये के किसानों के कर्ज माफ किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed