{"_id":"96914fe70795f902f43aad3eef80ac0d","slug":"rahul-gandhi-did-not-get-relief-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को कोर्ट से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को कोर्ट से नहीं मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Jan 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान वहां के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जिला अदालत से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
उनके वकील की ओर से दाखिल केस को खारिज करने की अर्जी को अदालत ने स्वीकार नहीं किया है। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।
अब इस केस को राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सुरजेवाला लड़ेंगे।
इस मामले में अदालत ने राहुल गांधी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था और इसके लिए समन भी जारी किया गया। अभी तक राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को इस मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष में काफी बहस हुई। बचाव पक्ष ने इस केस को ही खारिज करने की मांग की तो अभियोजन पक्ष की ओर से वकील अरविंद ठाकुर ने यह कह कर विरोध किया कि केस खारिज करने के लिए जो अर्जी दायर की गई है उस पर राहुल गांधी के हस्ताक्षर ही नहीं हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी की ओर से पेश हुई वकीलों की टीम ने ही अदालत को बताया कि अब इस केस को बचाव पक्ष की ओर से सिंघवी और सुरजेवाला लड़ेंगे।