फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul gandhi controversial statement by comparing guru nanak dev ji

राहुल के हाथ वाले बयान पर विवाद, शिअद ने जताया कड़ा एतराज

Thu, 12 Jan 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jan 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi controversial statement by comparing guru nanak dev ji
एक बार फिर विवादों में राहुल गांधी
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें राहुल गांधी ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न की तुलना श्री गुरु नानक देव जी की कई तस्वीरों में दिखाए हाथ से की है। शिअद का कहना है कि राहुल गांधी के भाषण से दुनिया भर में श्री गुरु नानक देव की संगत को भारी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


शिअद ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के अन्य सिख नेताओं से आग्रह किया है कि वे राहुल गांधी के इस आपत्तिजनक बयान की कड़े शब्दों में निंदा करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपने होशोहवास में ऐसी तुलना कभी नहीं कर सकता। पार्टी के महासचिव और सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने बुधवार को एक बयान में सवाल किया कि राहुल ने यह आश्चर्यजनक भाषण क्या पूरे होशोहवास दिया? हैरानी की बात है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के पंजे की तुलना श्री गुरु नानक देव जी के हाथ से की है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने नई दिल्ली में बुधवार को दिए एक भाषण में कहा कि जब वे श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर देखते हैं तो उन्हें कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ उनके हाथ में नजर आता है। ढींढसा ने कहा कि राहुल गांधी को यह भी याद रखना चाहिए कि कांग्रेस का हाथ श्री गुरु नानक देव जी के श्रद्धालु हजारों निर्दोष सिखों के कत्लेआम से रंगा है। उन्होंने कहा कि राहुल को पता होना चाहिए कि श्री गुरु नानक देव जी ने मलिक भागो की रोटी में से खून निकलता दिखाया था, जो आज कांग्रेस के हाथ पंजे में से निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed