फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rahul arrived secretly Badal village, the party leaders held private

चुपके से गांव बादल पहुंचे राहुल, पार्टी नेताओं से की गुप्त मंत्रणा 

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल (मुक्तसर) Updated Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
rahul arrived secretly Badal village, the party leaders held private
rahul gandhi - फोटो : AmarUjala

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंबी विधान सभा सीट से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समक्ष चुनाव मैदान में कूदने के बाद से यह सीट राज्य में काफी हॉट हो गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गांव बादल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश इंद्र बादल के निवास पर गुप्त बैठक कर पार्टी नेताओं से चुनाव पर मंत्रणा की। हालांकि इस संबंध में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने बैठक में नेताओं के साथ आपसी गुटबंदी खत्म कर चुनाव लड़ने और चुनाव संबंधी आगामी रणनीति बनाने पर चर्चा की।

गुटबंदी खत्म कर चुनाव लड़ने की बात पर दिया जोर

rahul arrived secretly Badal village, the party leaders held private
rahul gandhi - फोटो : AmarUjala

बैठक में राहुल गांधी के अलावा लंबी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुत्र रणइंदर सिंह, महेश इंद्र बादल समेत पार्टी के तीन अन्य दिग्गज नेता शामिल हुए। 

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी करीब दस बजे महेश इंद्र बादल निवास पहुंचे। वहां वह करीब दो बजे तक रुके रहे। इस बीच उन्होंने करीब एक घंटा गुप्त बैठक कर नेताओं के साथ आगामी चुनाव में लंबी विधान सभा हलके में कांग्रेस के पक्ष में की जाने वाली बड़ी रैलियों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। 

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी समय में लंबी में शीघ्र ही कांग्रेस की बड़ी रैलियां होंगी। जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को बठिंडा में होने वाली कैप्टन की चुनावी रैली में राहुल गांधी या सोनिया गांधी में से किसी एक दिग्गज नेता के पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed