फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raghav Chadha demanded ban on flights coming from China

Corona Update: चीन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाने की मांग, राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा

Thu, 22 Dec 2022 09:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 09:04 PM IST
सार

राघव चड्ढा ने कहा कि चीन से आने वाली उड़ानों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की और कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा में सिख इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण शहर श्री आनंदपुर साहिब के विकास का मुद्दा उठाया और इसे हेरिटेज सिटी का दर्जा देने की मांग की।

विज्ञापन
Raghav Chadha demanded ban on flights coming from China
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा। - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को राज्यसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया और चीन में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस मामलों और भारत पर इसके प्रभाव पर चर्चा की मांग की। उन्होंने एशियाई देशों के माध्यम से चीन से भारत के लिए जुड़ी उड़ानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की भी मांग की और प्रभावित देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटीन की व्यवस्था की मांग की। 

विज्ञापन


अपने लिखित नोटिस में राघव चड्ढा ने कहा कि चीन में ओमिक्रॉन के एक वैरिएंट से कोरोना वायरस में खतरनाक वृद्धि देखी जा रही है। यह दस लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण बना है। महामारी विशेषज्ञों ने आने वाले महीनों में देश में वायरस की कम से कम तीन लहरों का अनुमान लगाया है। राघव चड्ढा ने कहा कि वायरस ने पहले ही चीन में कहर बरपाया है, जिससे उसकी स्वास्थ्य प्रणाली अस्त-व्यस्त हो गई है। चड्ढा ने चीन को प्रभावित करने वाले इस नए वैरिएंट के चार मामलों का भारत में पता चलने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि दुनिया हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन


उन्होंने चीन से आने वाली उड़ानों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की और कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा में सिख इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण शहर श्री आनंदपुर साहिब के विकास का मुद्दा उठाया और इसे हेरिटेज सिटी का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान आप सांसद ने कहा कि यह मामला देश-दुनिया में बसे करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब वह पवित्र स्थान है, जहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की थी। हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु साहिब के दर्शन करने आते हैं। यहां होला मोहल्ला भी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। चड्ढा ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि श्री आनंदपुर साहिब को हेरिटेज सिटी का दर्जा देकर इसे विश्व प्रसिद्ध विरासत शहर बनाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके प्रस्ताव पर ध्यान देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed