{"_id":"5f21877e4dee344a2c287535","slug":"rafale-in-ambala-ambala-residents-are-very-happy-with-rafale-s-arrival","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल के आने की खुशी, अंबाला में जले घी के दिए, विधायक ने तिरंगा संग किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल के आने की खुशी, अंबाला में जले घी के दिए, विधायक ने तिरंगा संग किया डांस
Wed, 29 Jul 2020 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
विधायक असीम गोयल ने तिरंगा लहराकर किया राफेल का अभिनंदन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल की अंबाला में लैंडिंग से पहले ही जश्न का दौर शुरू हो गया था। खुद सिटी विधायक असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ झंडा लहराकर राफेल का अभिनंदन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया और कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटे। वहीं राफेल के आने की खुशी में खुद विधायक असीम गोयल ने घी का दीया जलाने की बात कही है।
विज्ञापन
तमाम कार्यकर्ताओं ने भी घी का दीये जलाने का संकल्प लिया। विधायक के निजी सचिव रितेश गोयल ने बताया कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि अब अत्याधुनिक तकनीक से लैस राफेल आ चुके हैं। खासकर अंबाला वासियों के लिए तो अब जश्न मनाने का मौका है। क्योंकि उनकी धरती को ही राफेल की लैंडिंग के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राफेल: सीमा नहीं करेगा पार, खाली नहीं जाएगा वार, चीन-पाक में 600 किमी तक मचा देगा तबाही
विज्ञापन
राफेल के आगमन पर लड्डू बांटे
देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने वाले राफेल का अंबाला की वीर भूमि पर आगमन के चलते मुलाना में भाजपा वरिष्ठ नेता श्रीपाल जैन मुलाना ने बाजार में लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए। श्रीपाल जैन ने कहा कि भारत सहित अंबाला की धरती के लिए आज ऐतिहासिक व गर्वमयी दिन है। इस दिन के लिए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस मौके पर सुरिंद्र जैन, सचिन मलिक, राजीव बंसल, पवन गुलाटी, नजपत राय मोंगिया, लक्ष्मण, प्रेम श्यान व टिंकू बाजवा मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर खूब उड़ा राफेल
सोशल मीडिया पर भी राफेल खूब उड़ा। मंगलवार के बाद बुधवार को हर भारतीय की चर्चा का मुख्य विषय राफेल ही रहा। इतना ही नहीं लोगों ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर राफेल को लेकर जमकर कमेंट किए। दो दिनों में गूगल सर्च इंजन पर भी सबसे ज्यादा अंबाला एयरफोर्स स्टेशन और राफेल को ही सर्च किया गया।
फेसबुक और वाट्सअप पर अब राफेल का स्टेट्स
भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारे तक सोशल मीडिया पर खूब लिखे गए। इतना ही नहीं फेसबुक और व्हाट्सएप पर अंबालावासियों ने राफेल को ही अपना स्टेट्स बनाया।