फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Quota of two wheelers now 226 left, dealers' heartbeat increased

Chandigarh News: दोपहिया वाहनों का कोटा अब 226 बाकी, डीलर्स की धड़कनें बढ़ीं

Fri, 27 Oct 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Quota of two wheelers now 226 left, dealers' heartbeat increased
चंडीगढ़। इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत अब शुक्रवार से सिर्फ 226 पेट्रोल दोपहिया वाहनों का कोटा ही बाकी रह गया है। इसके बाद शहर में पेट्रोल दोपहिया वाहनों का पंजीकरण फिर बंद हो जाएगा। इससे दोपहिया वाहन डीलरों की धड़कनें बढ़ गई हैं।फेस्टिवल सीजन के चलते शहर में तेजी से वाहनों की बिक्री हो रही है। यही कारण है कि राहत देने के बावजूद ये कोटा खत्म होने वाला है। ईवी नीति के लागू होने के बाद से दो बार पेट्रोल बाइकों का पंजीकरण बंद हो चुका है। 18 अक्टूबर को प्रशासन ने राहत देते हुए 1609 बाइकों के पंजीकरण को मंजूरी दी। इसके बाद रोजाना 200 से 250 बाइकें रोजाना पंजीकृत हुई हैं। ईवी नीति के इस साल के लक्ष्य के तहत पेट्रोल दोपहिया वाहन अब सिर्फ 226 ही पंजीकृत हो सकती हैं। अब तीसरी बार कोटा बढ़ाया जाएगा या नहीं, इसे लेकर प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। यूटी प्रशासन ने सितंबर 2022 में ईवी नीति की घोषणा की थी और पांच साल के लिए लक्ष्य तय किए थे लेकिन प्रशासन ने कैपिंग बहुत सख्त कर दी थी, जिसके बाद तीन जुलाई को पहली बार संशोधन किया गया और बाइकों के कोटे को ढाई गुना बढ़ा दिया गया। हालांकि, ये कोटा भी जल्द ही खत्म हो गया और 18 अक्तूबर को दूसरी बार नीति में संशोधन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed