फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Quarter Finals- Round Glass defeated Air Force while RCF defeated Indian Army

Chandigarh News: क्वार्टर फाइनल- राउंडग्लास ने वायुसेना तो आरसीएफ ने भारतीय सेना को धूल चटाई

Sun, 04 May 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Quarter Finals- Round Glass defeated Air Force while RCF defeated Indian Army
चंडीगढ़। मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम में आठ टीमों के बीच पहले चार क्वार्टर फाइनल मैच हुए। इनमें राउंडग्लास टीम ने इंडियन एयरफोर्स तो रेलवे कोच फैक्टरी आरसीएफ की टीम ने भारतीय सेना को धूल चटाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली चार टीमों के बीच दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, छह को फाइनल होगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 6 बजे पहले क्वार्टर फाइनल मैच में राउंडग्लास ने भारतीय वायुसेना के खिलाफ 4-3 गोल से जीत दर्ज की। राउंडग्लास के लिए इंदरजीत सिंह ने 9वें, गुरसेवक सिंह ने 36वें, 46वें और जर्मन सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया। जबकि भारतीय वायुसेना के लिए सार्जेंट करिअप्पा ने 20 और 35वें मिनट में गोल कर टीम को शून्य स्कोर से बचाया। इसमें मैन ऑफ द मैच राउंडग्लास के गौरव कुमार को दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल में रेल कोच फैक्टरी आरसीएफ ने टाई ब्रेकर में भारतीय सेना के खिलाफ 6-4 गोल से मैच जीत लिया। आरसीएफ के लिए करजविंदर ने 19वें और भारतीय सेना के सिरियल ने 26वें मिनट में गोल किया। दोनों के बीच मैच टाई होने के बाद टाई ब्रेकर के जरिए विजेता टीम का चयन किया गया। इसमें मैन ऑफ द मैच आरसीएफ के जुगराज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि तीसरे क्वार्टर फाइनल में भारतीय रेलवे ने नेवल टाटा अकादमी के खिलाफ मैच 5-1 से मैच जीता। भारतीय रेलवे के लिए पंकज रावत ने 21 और 35 मिनट, लवप्रीत सिंह ने 47वें, मुकुल शर्मा ने 49वें और दर्शन ने 53वेें मिनट में गोल किया। नवल टाटा के लिए के लिए इकलौता गोल देवनीश सोय ने 51वें मिनट में किया। इसमें मैन ऑफ द मैच भारतीय रेलवे के पंकज रावत को दिया गया।

जबकि आखिरी चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में चंडीगढ़ इलेवन ने पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाफ 2-1 से जीत लिया। चंडीगढ़ इलेवन के लिए गुरमुख सिंह ने 38वें, रमन ने 48वें मिनट में गोल किया। मैन ऑफ द मैच चंडीगढ़ इलेवन के कवलजीत सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed