फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Quarantined Arun Kumar Gupta in charge of Health Services

क्वारंटीन किये गए अरुण कुमार गुप्ता स्वास्थ्य सेवाओं के ओवरऑल इंचार्ज

Mon, 23 Mar 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Quarantined Arun Kumar Gupta in charge of Health Services
चंडीगढ़। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए यूटी प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। यूएस से लौटी बेटी के संपर्क में आने पर क्वारंटीन किए गए गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता को स्वास्थ्य सेवाओं का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा क्वारंटीन सुविधाओं के लिए प्लान भी वह तैयार करेंगे। प्रशासन के होम डिपार्टमेंट की ओर से रविवार को यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से संबंधित किसी भी चीज की केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाने के लिए वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा केंद्र सरकार के संपर्क में रहेंगे। ट्रांसपोर्ट संबंधित निर्णयों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। शहर के डीजीपी जारी आदेशों की पालना के लिए विभिन्न कदम उठा सकेंगे और 112 इमरजेंसी नंबर की एडिशनल लाइन के लिए निर्णय लेंगे। नगर निगम की जो भी सर्विस है, उसका जिम्मा एमसी कमिश्नर केके यादव के पास रहेगा। शहर के तमाम इलाकों में फल व सब्जी की उचित सप्लाई हो, इसका जिम्मा भी उन्हें सौंपा गया है। वह सुनिश्चित करेंगे कि सभी होम क्वारंटीन लोगों को जरूरी समान की उचित सप्लाई समय पर हो।
विज्ञापन

डीसी मनदीप सिंह बराड़ रेडक्रॉस की ओर से बनाए गए फूड और उसके वितरण की जिम्मेदारी संभालेंगे। अन्नपूर्णा किचन और बुड़ैल जेल से मिड-डे मील किचन का काम भी वही देखेंगे। यह खाना उन लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जो दिहाड़ीदार या बीपीएल परिवारों से हैं। पुलिस हेडक्वार्टर में कंट्रोल रूम का इंचार्ज आईएएस यशपाल गर्ग को बनाया गया है। कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी तरह के सवालों का जवाब यहीं से दिया जाएगा। उनके साथ ही पीसीएस नवजोत कौर, एचसीएस राधिका सिंह, एचसीएस रूचि सिंह, पीसीएस जगजीत सिंह, संदीप कुमार डिस्ट्रिक्ट इंप्लायमेंट अफसर भी मौजूद रहेंगे। यशपाल गर्ग तय करेंगे कि हर वक्त कंट्रोल रूम पर एक सीनियर अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed